विज्ञापन

Liver Health: लिवर को साइलेंटली क‍िल कर रहे ये 3 फूड्स, डॉ. सौरभ सेठी ने बताया लिवर के लिए सबसे खराब चीजें कौन सी हैं

 3 Foods That Are Bad For Your Liver: AIIMS, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से ट्रेंड गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी के अनुसार आप रोजमरा की ज़िंदगी में आप 3 ऐसे फूड्स खा रहे हैं, जो आपके लिवर को बीमार नही और बीमार कर रहे हैं, जानना चाहते हैं कौन से हैं वो 3 फूड्स? स्टोरी में बने रहिए. 

Liver Health: लिवर को साइलेंटली क‍िल कर रहे ये 3 फूड्स, डॉ. सौरभ सेठी ने बताया लिवर के लिए सबसे खराब चीजें कौन सी हैं
Worst Food Combinations For Liver

3 Foods That Are Bad For Your Liver: लिवर हमारी बॉडी का वो ज़रूरी अंग है, जो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है. ऐसे में खुद को बीमारियों से दूर रखने के लिए इसका सही रहना बेहद जरूरी है, लेकिन क्या आप जानते हैं AIIMS, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से ट्रेंड गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी के अनुसार आप रोज़मर्रा की ज़िंदगी में 3 ऐसे फूड्स खा रहे हैं, जो आपके लिवर को सेहतमंद नहीं बल्कि बीमार कर रहे हैं, जानना चाहते हैं कौन से हैं वो 3 फूड्स? स्टोरी में बने रहिए. 

लिवर के लिए सबसे खराब खाना कौन सा होता है?

शुगरी ड्रिंक्स: डॉक्टर सेठी के मुताबिक ये ड्रिंक्स लिवर के लिए एक लिक्विड ज़हर की तरह काम करती हैं, सोडा, पैकेज्ड फ्रूट जूस, एनर्जी ड्रिंक्स, मीठी चाय या कॉफी, इनमें भरपूर मात्रा में खाली कैलोरी होती है और ये आपके लिवर को गंभीर रूप से नुकसान पहुंच सकते हैं, जिससे फैटी लिवर रोग हो सकता है.

तला हुआ खाना: डीप फ्राइड फूड लिवर के सेल्स को नुकसान पहुंचकर शरीर में न सिर्फ़ स्ट्रेस बढ़ाता है, बल्कि सूजन का भी कारण बनता है. ऐसे में अगर आप तला हुआ खाने के शौकीन हैं, तो आज से बदल लें अपनी यह आदत, नहीं तो आपके लिवर को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है.

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड: अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड जैसे चिप्स, कैंडी, मीठे अनाज, हॉट डॉग और इंस्टेंट नूडल्स जैसी चीज़ों के शौकीन हैं, तो अपनी इस आदत को आज से बदल लें क्योंकि ये लिवर की हेल्थ के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं. लिवर से जुड़ी समस्याओं जैसे फैटी लिवर रोग के जोखिम को कम करने के लिए इन चीज़ों को खाने से बचें और साबुत अनाज, फलों, सब्ज़ियों और स्वस्थ वसा से भरपूर संतुलित आहार पर ध्यान दें.

इसे भी पढ़ें: Relationship Tips: अपनों को खोने का डर सताता रहता है क्या करूं?

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Worst Food For Liver, Doctor Saurabh Sethi, What Foods Are Most Harmful To The Liver, Bad Food For Fatty Liver, How To Keep My Liver Healthy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com