विज्ञापन

Relationship Tips: अपनों को खोने का डर सताता रहता है क्या करूं?

Relationship Advice: अपने पार्टनर को खोने से डरते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप न सिर्फ खुद पर काम कर सकते हैं, बल्कि अपने रिश्ते को भी मजबूत बना सकते हैं.

Relationship Tips: अपनों को खोने का डर सताता रहता है क्या करूं?
How to Work on Yourself Mentally

Relationship Advice: हर रिश्ते में प्यार के साथ लड़ाई होना या उतार-चढ़ाव आना सामान्य बात है, लेकिन अगर अपने साथी को खोने का डर दिल में बस जाए, तो यह न सिर्फ आपके रिश्ते को खराब कर सकता है, बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर डाल सकता है. अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, जो अपने पार्टनर को खोने से डरते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप न सिर्फ खुद पर काम कर सकते हैं, बल्कि अपने रिश्ते को भी मजबूत बना सकते हैं.

पार्टनर को खोने का डर कैसे दूर करें?

अपने डर को पहचानें: अपने रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए सबसे पहले अपने डर पर काम करना होगा, खुद से पूछें क्या यह डर किसी पिछले अनुभव से जुड़ा है? क्या यह ओवरथिंकिंग की वजह से है? क्योंकि जब तक आप अपने डर को पहचानेंगे नहीं, तब तक आप खुद पर सही तरीके से काम नहीं कर पाएंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

ओवरथिंकिंग को रोकें: ओवरथिंकिंग आपके इस डर के बड़े कारणों में से एक है, इसे रोकने के लिए गहरी सांस लेने की आदत डालें, मेडिटेशन या प्राणायाम करें और खुद पर ध्यान केंद्रित करें.माइंडफुलनेस की प्रैक्टिस से दिमाग आज पर फोकस करता है.

भरोसा करना जरूरी है: जब तक रिश्ते में भरोसा नहीं होगा, तब तक यह डर आपको सताता रहेगा. इसलिए रिश्ते में भरोसा मजबूत बनाने के लिए खुलकर बातचीत करें, अपनी भावनाएं शेयर करें और बेवजह शक करने से .चें. जब रिश्ते की नींव भरोसेमंद होगी, तो आपके रिलेशनशिप को कोई आसानी से नहीं तोड़ पाएगा.

 मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें: कम नींद, खराब खान-पान और एक्सरसाइज की कमी इस चिंता को और बढ़ा सकती है. इसलिए खुद का ख्याल रखें. रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लें और संतुलित व हेल्दी खाना खाएं. नियमित व्यायाम भी आपकी मानसिक सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है.

इसे भी पढ़ें: Gharelu Nuskhe: सिर्फ 5 रुपए में पिंपल से मिलेगा छुटकारा, बस करना होगा ये...

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fear Of Losing Someone Quotes, Fear Of Losing Someone Not Death, Fear Of Losing Someone In A Relationship, Fear Of Losing Someone Reddit, How To Overcome Fear Of Losing Someone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com