विज्ञापन

कम बजट में बनवाएं स्टाइलिश चांदी की चेन, ये 7 डिजाइन देंगे शानदार लुक

Affordable Silver Chain Design Options : तेजी से बढ़ती कीमतों के बीच चांदी कई लोगों के अरमानों पर पानी फेर रही है. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. क्योंकि मार्केट में कई ऐसे डिजाइन मौजूद हैं, जो कम कीमत में प्रीमियम और स्टाइलिश लुक दे सकते हैं.

कम बजट में बनवाएं स्टाइलिश चांदी की चेन, ये 7 डिजाइन देंगे शानदार लुक
चांदी के ये पेंडेंट हैं फैशन में.

Affordable Silver Chain Design Options : चांदी की चेन आज के समय में सिर्फ एक ज्वैलरी नहीं, बल्कि फैशन स्टेटमेंट बन चुकी है. पुरुष हों या महिलाएं, हर उम्र के लोग सिल्वर चेन को अपने स्टाइल का हिस्सा बना रहे हैं. सोने के मुकाबले चांदी सस्ती होने के साथ-साथ मॉडर्न और क्लासिक दोनों तरह के लुक में आसानी से फिट बैठती है. हालांकि, मौजूदा समय में चांदी की कीमतें आसमान छू रही हैं. लेकिन इस दौरान घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सीमित बजट में भी कई ऐसे डिजाइन उपलब्ध हैं, जो देखने में प्रीमियम लगते हैं और उन्हें रोज भी पहना जा सकता है. अगर आप कम खर्च में एक खूबसूरत चांदी की चेन बनवाने की योजना बना रहे हैं, तो ये 7 डिजाइन आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं.

राउंड डिजाइन

राउंड पैटर्न वाली चेन देखने में भारी और प्रीमियम लगती है. खास बात ये है कि इसे कम वजन में भी तैयार किया जा सकता है. छोटे-छोटे गोल आकार के लिंक इसकी खूबसूरती को अलग पहचान देते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

फ्लावर और कर्ब डिजाइन

अगर आप ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक का कॉम्बो चाहते हैं, तो फ्लावर और कर्ब डिजाइन बेहतरीन रहेगा. इसमें छोटे-छोटे फूलों की नक्काशी के साथ आकर्षक लॉकेट लगाया जा सकता है, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देता है.

बारीक कर्ब लिंक डिजाइन

बारीक कर्ब लिंक वाली चेन सबसे पॉपुलर डिजाइनों में से एक है. इसका सिंपल और एलिगेंट लुक तेजी से ध्यान खींचता है. कम ग्राम में तैयार होने के चलते इसकी लागत भी कम रहती है, जिससे यह बजट फ्रेंडली ऑप्शन बन जाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

लॉक पेंडेंट डिजाइन

युवाओं के बीच लॉक पेंडेंट वाली चेन तेजी से लोकप्रिय हो रही है. बड़े-बड़े छल्लों के साथ बना लॉक पेंडेंट इसे स्टाइलिश और यूनिक लुक देता है. यह डिजाइन कम बजट में भी शानदार दिखाई देता है.

Latest and Breaking News on NDTV

चौड़े कर्ब लिंक डिजाइन

जो लोग बोल्ड और फंकी स्टाइल पसंद करते हैं, उनके लिए चौड़े कर्ब लिंक डिजाइन शानदार ऑप्शंस है. यह डिजाइन खासतौर पर पुरुषों के बीच काफी पॉपुलर है और कैजुअल से लेकर पार्टी वियर तक हर लुक में आकर्षक दिखाई देता है.

रेग्युलर चेन डिजाइन

अगर आप रोज पहनने के लिए हल्की और कम्फर्टेबल चेन चाहते हैं, तो रेग्युलर डिजाइन सबसे बेहतर रहेगा. यह कम वजन में तैयार हो जाती है और हर तरह की ड्रेस के साथ आसानी से मैच हो जाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

यूनीक चेन डिजाइन

जो लोग सबसे अलग दिखना चाहते हैं, उनके लिए यूनीक चेन डिजाइन अच्छा ऑप्शन है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका स्टाइलिश लॉक होता है, जो पूरी चेन को आकर्षक और ट्रेंडी लुक देता है. यह डिजाइन कम बजट में भी प्रीमियम फिनिश का एहसास कराता है.

Latest and Breaking News on NDTV
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Silver Chain Designs, Silver Chain, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com