Cooler Cooling Hacks: मई की तेज गर्मी में कूलर भी कई बार गर्म हवा फेंकने लगता है. दोपहर के समय हालत ऐसे हो जाते हैं कि लोग कूलर के सामने बैठकर भी पसीना पोंछते नजर आते हैं. यही वजह है कि इन दिनों लोग अपने पुराने कूलर से ज्यादा ठंडी हवा निकालने के लिए अलग-अलग तरीके आजमा रहे हैं. कोई बर्फ डाल रहा है तो कोई कूलर को खिड़की के पास रखने की सलाह दे रहा है. लेकिन इन सबके बीच एक पुराना देसी तरीका फिर चर्चा में आ गया है. माना जाता है कि अगर कूलर में मिट्टी का छोटा मटका रख दिया जाए तो उसकी हवा पहले से ज्यादा ठंडी महसूस हो सकती है. खास बात यह है कि यह तरीका नया नहीं बल्कि गांवों और पुराने घरों में सालों से इस्तेमाल होता रहा है.
क्या है ये मटके वाला हैक? (What Is This Matka Hack?)
इस ट्रिक में कूलर के पानी वाले हिस्से में मिट्टी का छोटा मटका रखा जाता है. कुछ लोग मटके में अलग से ठंडा पानी भरने की सलाह देते हैं, जबकि कई लोग कूलर की मोटर को मटके के करीब रखने की बात कहते हैं. माना जाता है कि मिट्टी का बर्तन पानी को सामान्य प्लास्टिक या लोहे के कंटेनर की तुलना में ज्यादा देर तक ठंडा बनाए रखता है. दरअसल मिट्टी के बर्तन में बेहद छोटे-छोटे छिद्र होते हैं. इनमें से पानी धीरे-धीरे बाहर की सतह तक आता है और हवा के संपर्क में आने पर उड़ने लगता है. इस प्रक्रिया में गर्मी बाहर निकलती है और पानी ठंडा महसूस होता है.

क्या इससे सच में बढ़ती है कूलिंग?
मिट्टी का मटका कूलर के पानी को कुछ हद तक ठंडा रखने में मदद कर सकता है, जिससे हवा थोड़ी ज्यादा ठंडी महसूस हो सकती है. हालांकि यह पूरी तरह AC जैसा असर नहीं देता. कूलर की असली कूलिंग कमरे की वेंटिलेशन, बाहर की गर्मी, पानी की क्वालिटी और हवा में नमी पर भी निर्भर करती है.
कूलर को ज्यादा ठंडा करने के दूसरे तरीके-
अगर आप चाहते हैं कि कूलर बेहतर कूलिंग दे तो सिर्फ मटका रखने से काम नहीं चलेगा. कूलर के घास-पैड की नियमित सफाई, ताजा पानी का इस्तेमाल और कमरे में सही वेंटिलेशन भी जरूरी माना जाता है. कई लोग कूलर में बर्फ डालते हैं, लेकिन लगातार ऐसा करने से मोटर पर असर पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें- डीजल-पेट्रोल की टेंशन खत्म, फ्रेंड्स और फैमिली के साथ प्लान करें ये 10 ट्रेन रूट ट्रिप
मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं