विज्ञापन

कॉनराड बेंगलुरु होटल चर्चा में क्यों? जानिए बुकिंग चार्ज, लोकेशन और लग्जरी सुविधाएं

बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल में स्विमिंग पूल में तैराकी कर रहे दो विदेशी नागरिकों की संदिग्ध रूप से करंट लगने और डूबने से मौत हो गई. इस घटना के बाद से ये होटल चर्चा में बना हुआ है. यहां जानिए कॉनराड होटल के बुकिंग चार्ज, लोकेशन और लग्जरी सुविधाएं.

कॉनराड बेंगलुरु होटल चर्चा में क्यों? जानिए बुकिंग चार्ज, लोकेशन और लग्जरी सुविधाएं
कॉनराड बेंगलुरु होटल
file photo

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल में स्विमिंग पूल में तैराकी कर रहे दो विदेशी नागरिकों की संदिग्ध रूप से करंट लगने और डूबने से मौत हो गई. मृतकों में एक जर्मन और एक स्लोवाकियाई नागरिक शामिल हैं. दोनों को बचाने की कोशिश में एक अमेरिकी नागरिक और होटल का एक भारतीय पूल अटेंडेंट भी घायल हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. NDTV को प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये हादसा शुक्रवार शाम होटल की तीसरी मंजिल पर स्थित स्विमिंग पूल में हुआ, जब दोनों तैराकी करने गए थे. जर्मन नागरिक की पहचान 57 वर्षीय अलेक्जेंडर मैक्सिमिलियन थाइस के रूप में हुई है, जो लुफ्थांसा एयरलाइंस के क्रू सदस्य थे. वहीं, जान गंवाने वाले स्लोवाकियाई नागरिक की पहचान 45 वर्षीय जुराज होर्वाट के रूप में हुई है, जो टेक कंपनी आईबीएम में प्रोजेक्ट मैनेजर थे. चलिए आपको बताते हैं इस होटल के बारे में पूरी जानकारी.

कॉनराड होटल बेंगलुरु की बुकिंग

कॉनराड फाइव स्टार होटल है. इसकी एक दिन की बुकिंग बहुत महंगी होती है. इसमें खानपान से लेकर वेलनेस, फिटनेस, पूल, बॉलरूम और मीटिंग रूम आदि शामिल हैं. इस होटल के सभी कमरों और सुइट्स से उल्सूर झील दिखाई देती है. इस होटल की बुकिंग की बात करें तो आप Conrad Bengaluru की आधिकारिक वेबसाइट या बुकिंग प्लेटफॉर्म जैसे MakeMyTrip और अन्य ऑनलाइन के माध्यम से कॉनराड होटल बेंगलुरु में कमरे बुक कर सकते हैं. इस होटल का अनुमानित बुकिंग किराया 12 से 30 हजार रुपये दिन तक है. हालांकि, इसके दाम बुकिंग और जरूरतों के हिसाब से अलग हो सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

होटल कॉनराड बेंगलुरु की जानकारी

  • यह एक 5-स्टार लग्जरी बिजनेस और लेजर होटल है.
  • इस होटल की 24 मंजिला ऊंची इमारत है.
  • इस होटल से बेंगलुरु की प्रसिद्ध उल्सूर झील का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है.
  • होटल बेंगलुरु के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (CBD) में, केंसिंगटन रोड स्थित उल्सूर क्षेत्र में है.
  • इस होटल का स्वामित्व प्रतिष्ठित रियल एस्टेट कंपनी प्रेस्टीज ग्रुप के पास है.
  • होटल का संचालन अंतरराष्ट्रीय होटल चेन हिल्टन वर्ल्डवाइड द्वारा किया जाता है.
  • कॉनराड बेंगलुरु की शुरुआत जनवरी 2018 में हुई थी.
  • इस लग्जरी होटल के निर्माण पर लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत आई थी.

होटल कॉनराड बेंगलुरु कैसे पहुंचे

होटल कॉनराड बेंगलुरु पर पहुंचने के लिए सबसे पास ट्रिनिटी मेट्रो स्टेशन है. आप नम्मा मेट्रो की पर्पल लाइन लेकर इन स्टेशनों पर उतर सकते हैं और वहां से पैदल या ऑटो लेकर होटल पहुंच सकते हैं. इसके अलावा केंटोनमेंट रेलवे स्टेशन से होटल लगभग 6 किमी दूर है. वहीं, केंम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से होटल लगभग 37 किमी दूर है.

यह भी पढ़ें:- नवंबर में घूमने जाना है? भारत की ये 3 जगहें हैं बेस्ट, जहां भीड़भाड़ कम और सुकून ज्यादा मिलेगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Conrad Bengaluru, Conrad Hotel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com