Hair Mask: बालों की देखरेख में घर की अनेक चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन, क्या कभी आपने दालचीनी को बालों पर लगाकर देखा है? असल में दालचीनी के फायदे सिर्फ सेहत तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि बालों के लिए भी यह मसाला बेहद फायदेमंद साबित होता है. दालचीनी (Cinnamon) स्वाद में मीठी और तीखी सी होती है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं और यह एंटी-माइक्रोबियल गुणों की भी अच्छी स्त्रोत होती है. दालचीनी में विटामिन सी, विटामिन ए, प्रोटीन और कई खनिज भी पाए जाते हैं. दालचीनी का सही तरह से इस्तेामाल किया जाए तो इससे हेयर ग्रोथ बेहतर हो सकती है और बालों कई दिक्कतें दूर हो सकती हैं. यहां जानिए किस तरह दालचीनी से हेयर मास्क बनाकर लगाया जा सकता है जिससे बाल बढ़ते ही नहीं बल्कि सिल्की और शाइनी भी बनते हैं.
बिना डाटें-डपटे भी की जा सकती है बच्चे की परवरिश, इस तरह एक कामयाब इंसान बनेगा आपका बच्चा
दालचीनी का हेयर मास्क | Cinnamon Hair Mask
हल्दी और दालचीनी - औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी सेहत और स्किन के लिए तो अच्छी होती ही है, साथ ही स्कैल्प को भी इसके फायदे मिलते हैं. बालों पर हल्दी और दालचीनी को मिलाकर हेयर मास्क बनाकर लगा सकते हैं. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच दालचीनी के साथ ही 2 से 3 चम्मच नारियल तेल की जरूरत होगी. एक कटोरी में नारियल तेल लें और गर्म करें. इस तेल में दालचीनी और हल्दी का पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं. इस पेस्ट को बालों पर 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर हटा लें. हफ्ते में एक बार इस हेयर मास्क (Hair Mask) को लगाया जा सकता है. इस हेयर मास्क को लगाने पर बालों से डैंड्रफ की दिक्कत भी दूर हो जाती है और बाल समय से पहले सफेद नहीं होते हैं.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
दालचीनी और अंडा - इस हेयर मास्क से बालों को मजबूती मिलती है और बालों में नमी आती है सो अलग. एक चम्मच दालचीनी पाउडर, एक अंडे का पीला हिस्सा, एक चम्मच ऑलिव ऑयल, एक चम्मच शहद और 2 चम्मच दही लेकर मिला लें. तैयार है हेयर मास्क. इस हेयर मास्क को बालों पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. हफ्ते में एक बार भी यह हेयर मास्क लगाया जाए तो बालों को फायदा मिलता है.
दालचीनी और शहद - हेयर फाइबर को मजबूत करके बालों को टूटने से बचाने में असरदार होता है दालचीनी का यह हेयर मास्क. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक चम्मच दालचीनी पाउडर, एक चम्मच शहद और 3-4 चम्मच ऑलिव ऑयल की जरूरत होगी. सबसे पहले ऑलिव ऑयल को गर्म करें और उसमें दालचीनी और शहद मिला लें. इस पेस्ट को बालों पर 15 मिनट लगाकर रखें और फिर धोकर हटा लें. बाल घने होने में भी मदद मिलती है और बाल मुलायम बनते हैं सो अलग.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं