विज्ञापन

नवरात्रि व्रत पारण में क्या खाएं, जानें क्या बरतें सावधानियां और किन चीजों से करें परहेज

Chaitra Navratri 2026 Vrat Paran: नवरात्रि के पावन पर्व में भक्त मां की भक्ति भाव से पूजा अर्चना और व्रत का पालन करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं व्रत का पारण कैसे करना चाहिए. इस आर्टिकल में जानें क्या खाएं और क्या नहीं.

नवरात्रि व्रत पारण में क्या खाएं, जानें क्या बरतें सावधानियां और किन चीजों से करें परहेज
Navratri 2026 Vrat Paran: नवरात्रि व्रत पारण में क्या खाएं.

Navratri Vrat Kaise Khole: चैत्र नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग अलग रूपों की पूजा होती है.  नवरात्रि हिंदू धर्म का एक बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है. नवरात्रि का पारण कोई अष्टमी तो कोई नवमी या फिर दशमी के दिन करता है. आध्यात्मिक और धार्मिक बल से प्रेरित लोग मां जगत जननी की भक्ति भाव से पूजा आराधना और व्रत का पालन करते हैं. . लेकिन सप्ताह भर का व्रत खोलने से पहले कुछ सावधानियां बरतना भी जरूरी है. 

दरअसल लंबे समय तक व्रत-उपवास से पाचन तंत्र की गतिविधियां धीमी पड़ जाती हैं. पेट और आंतों में एंजाइम्स की मात्रा और एसिड की मात्रा कम हो जाती है. मेटाबॉलिज्म कम हो जाता है क्योंकि शरीर ऊर्जा बचाने की स्थिति में आ जाता है और इलेक्ट्रोलाइट्स में असंतुलन हो सकता है, खासकर अगर पर्याप्त पानी या तरल पदार्थ न लिया गया हो. 

Latest and Breaking News on NDTV

किस चीज से खोले नवरात्रि का व्रत- What to take to break the Navratri fast?

नौ दिन के व्रत के बाद आप सबसे पहले नारियल पानी, नींबू पानी, दही या छाछ जैसी चीजें लें. इससे शरीर में गिरे हुए लिक्विड लेवल को सुधारने में मदद मिलेगी. शुरुआत हमेशा सूप और फलों के जूस या पके हुए फल से करें. फिर इसके बाद हल्का खाना जैसे खिचड़ी आदि खाएं. 

क्या नहीं खाएं- (What Not To Eat)

व्रत के तुरंत बाद मसालेदार, तले-भुने या बहुत ज्यादा फैट वाली चीजें खाने से बचें.  पहले दिन छोटे हिस्से (स्मॉल मील्स) लें और धीरे-धीरे सामान्य मात्रा में लौटें. एक ही बार में बहुत ज्यादा खाना खाने से पेट दर्द या भारीपन महसूस हो सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

नवरात्रि व्रत खोलते समय क्या बरतें सावधानियां-

कन्या पूजन और हवन के बाद ही नवरात्रि का व्रत खोलना चाहिए. 

व्रत खोलने के बाद सात्विक भोजन गृहण करें. 

माता को भोग लगाए बिना व्रत न खोलें.

जल्दबाजी में पारण न करें, बल्कि पूरे विधि-विधान से इसे संपन्न करें.

ये भी पढ़ें- डीप क्लीनिंग से लेकर पिंपल्स तक, स्किन की हर समस्या का समाधान है चारकोल, जानें कैसे करें इस्तेमाल

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com