विज्ञापन

डीप क्लीनिंग से लेकर पिंपल्स तक, स्किन की हर समस्या का समाधान है चारकोल, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Charcoal For Skin: आज के समय में स्किन से जुड़ी समस्याएं काफी देखने को मिलती हैं. अगर आप भी अपनी स्किन को हेल्दी और इन समस्याओं से बचाना चाहते हैं, तो चारकोल मास्क का इस्तेमाल करें.

डीप क्लीनिंग से लेकर पिंपल्स तक, स्किन की हर समस्या का समाधान है चारकोल, जानें कैसे करें इस्तेमाल
Charcoal For Skin: चारकोल मास्क लगाने के फायदे.

हर महिला चाहती है कि उसकी स्किन ग्लोइंग और सॉफ्ट दिखे लेकिन बदलते मौसम, धूल-मिट्टी, प्रदूषण और उम्र के असर से अक्सर स्किन की रंगत बिगड़ जाती है. इसी वजह से लोग तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. अब लोगों की पसंद में एक्टिवेटेड चारकोल भी तेजी से शामिल हो गया है. चारकोल सिर्फ सेलिब्रिटीज तक ही नहीं, बल्कि आम लोगों में भी बहुत पॉपुलर हो रहा है. एक्टिवेटेड चारकोल स्किन से गंदगी, धूल और अतिरिक्त तेल को अब्जॉर्ब करता है. यह रोम छिद्रों में जमा हुए टॉक्सिन्स और प्रदूषकों को निकालता है. जब त्वचा के रोम छिद्र साफ होते हैं, तो स्किन तुरंत ग्लो करने लगती है और नरम महसूस होती है.

चारकोल मास्क लगाने के फायदे- (Charcoal Mask Ke Fayde)

1. ब्लैकहेड्स-

चारकोल मास्क लगाने के बाद जब आप उसे निकालते हो या धोते हो, तो सारे ब्लैकहेड्स निकल आते हैं. पोर्स छोटे दिखने लगते हैं, स्किन ब्राइट और स्मूद हो जाती है. डीप क्लीनिंग के अलावा चारकोल स्किन की टेक्स्चर सुधारता है.

Latest and Breaking News on NDTV

2. पोर्स-

बड़े-बड़े पोर्स अक्सर स्किन की सबसे बड़ी परेशानी होते हैं. चारकोल इन पोर्स को साफ करके उन्हें कम दिखने में मदद करता है. इससे आपकी स्किन की बनावट बेहतर दिखती है और चेहरा फ्रेश नजर आता है.

3. पिंपल्स-

यह पिंपल्स और ब्रेकआउट को कम करता है. चारकोल आपकी स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी निकालता है, जो पिंपल्स और ब्लैकहेड्स का मुख्य कारण बनते हैं. साथ ही, चारकोल में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज भी होती हैं, जो बैक्टीरिया को मारकर पिंपल्स की समस्या को कम करने में मदद करती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

4. ऑयली स्किन-

ऑयली स्किन के लिए भी फायदेमंद है. अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ऑयल प्रोड्यूस करती है, तो चारकोल एक्स्ट्रा तेल को अब्जॉर्ब करके स्किन को बैलेंस करता है. इससे चेहरा चिकना नहीं लगता और ब्रेकआउट की संभावना भी कम हो जाती है.

नोटः चारकोल को हफ्ते में 2-3 बार यूज करने से चेहरा फ्रेश और हेल्दी लगने लगता है, लेकिन अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आपको इसका इस्तेमाल करने से पहले संबंधित एक्सपर्ट से सलाह ले लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- क्या आपके घर की बालकनी और खिड़की में कबूतरों ने डाल रखा है डेरा, तो अपनाएं ये 9 आसान तरीके, दोबारा कभी नजर नहीं आएंगे...

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com