विज्ञापन

आप पर कौन सा ब्लाउज अच्छा लगेगा? जानिए बॉडी टाइप के हिसाब से सही च्वाइस

Blouse Designs According to Body Shape: सही ब्लाउज आपके पूरे लुक को बदल सकता है. इसलिए जब भी आप अपने लिए ब्लाउज बनवाने जाएं या खरीदें तो अपनी बॉडी शेप के हिसाब से ही इनको चूज करें. अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से बने ब्लाउज आपके लुक को और क्लासी और ग्लैमरस बनाने में मदद करेंगे.

आप पर कौन सा ब्लाउज अच्छा लगेगा? जानिए बॉडी टाइप के हिसाब से सही च्वाइस
अपने बॉडी शेप के हिसाब से चुनें परफेक्ट ब्लाउज की डिजाइन. ( Image- AI)

Blouse Designs According to Body Shape: शादियों का सीजन शुरू होने वाला है और अब हर कोई अपने कपड़ों की तैयारी करने में लगा हुआ है. शादियों में अमूमन लोग साड़ी और लहंगा पहनते हैं. ऐसे में हर कोई चाहता है कि उस ड्रेस में भी वो सबसे अलग दिखें. और आपकी ये ख्वाहिश पूरी होती है आपके ब्लाउज से. आपका पूरा लुक तभी परफेक्ट लगता है जब ब्लाउज सही फिट और डिजाइन का हो. ऐसे में जब हम ब्लाउज बनवाने के लिए जाते हैं तो ट्रेंडिंग और टेलर या बूटीक वाले के बताए डिजाइन्स चूज कर लेते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि हर डिजाइन हर किसी पर अच्छी नहीं लगती है. अगर आप अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से अपने लिए ब्लाउज का डिजाइन चूज करेंगी, तो आपका लुक और भी ज्यादा स्टाइलिश लगेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

1. स्लिम बॉडी के लिए

अगर आपकी बॉडी स्लिम है तो आपको पफी स्लीव्स, हाई नेक और हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले ब्लाउज अपने लिए चूज करने चाहिए. ये आपके लुक में वॉल्यूम जोड़ते हैं और आपको ग्रेसफुल दिखाते हैं. इसके अलावा आप डीप बैक या बोट नेक डिजाइन वाले ब्लाउज भी ट्राय कर सकती हैं.

पफी स्लीवस

Latest and Breaking News on NDTV

हाई नेक

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

हैवी एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज डिजाइन

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

2. कर्वी बॉडी के लिए

अगर आपकी बॉडी कर्वी है तो आप अपने लिए वी-नेक, स्क्वायर नेक और प्रिंसेस कट ब्लाउज की डिजाइन बनवा सकती हैं. ये आपकी बॉडी को बैलेंस करते हैं और आपको स्मार्ट लुक देते हैं. कर्वी बॉडी वाले लोगों को ज्यादा टाइट या ज्यादा ढीले ब्लाउज पहनने से बचना चाहिए.

वी नेक

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

स्कवायर नेक

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

प्रिंसेस कट ब्लाउज

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

ये भी पढ़ें: ऑफिस में हील्स से दर्द? इन 5 स्टाइलिश फुटवियर से पाएं कंफर्ट और क्लास

3. कम हाइट के लिए ब्लाउज डिजाइन

जिन लोगों की हाइट छोटी होती है उनको डीप नेक, स्लीवलेस या एल्बो स्लीव्स ब्लाउज पहनने चाहिए. इससे हाइट लंबी दिखती है. छोटे प्रिंट्स और सिंपल डिजाइन आपके लिए बेस्ट रहते हैं.

ये भी पढ़ें: Short Height Dressing Tips: कम हाइट, वो क्या होता है? सब स्टाइलिंग का कमाल है, ऐसा स्टाइल किया तो 5 फुट में दिखोगी 5.5

डीप नेक

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

एल्बो स्लीवस

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

4. लंबी हाइट के लिए ब्लाउज डिजाइन

जिन लोगों की हाइट लंबी होती है उन पर हाई नेक, फुल स्लीव्स और कॉलर नेक वाले ब्लाउज अच्छे लगते हैं. इसके अलावा लंबी हाइट वाले लोग बोल्ड और एक्सपेरिमेंटल डिजाइन भी ट्राय कर सकती हैं.

हाई नेक

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

कॉलर नेक

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

5. अपर बॉडी हैवी होने पर डिजाइन

अगर आपके कंधे या बस्ट एरिया थोड़ा भारी है, तो ऐसे लोगों को वी-नेक, डीप यू-नेक और फ्लोई फैब्रिक वाले ब्लाउज अच्छे लगते हैं. इससे आपका लुक लाइट और बैलेंस्ड लगेगा.

6. अपर बॉडी स्लिम है

अगर आपकी अपर बॉडी स्लिम है तो आप ऑफ-शोल्डर, हॉल्टर नेक या रफल स्लीव्स वाले ब्लाउज ट्राय कर सकती हैं. ये आपके लुक में स्टाइल और वॉल्यूम दोनों जोड़ते हैं.

ऑफ-शोल्डर

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

हॉल्टर नेक

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

रफल स्लीव्स

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

जरूरी टिप्स 

  • ब्लाउज का फिट सबसे ज्यादा जरूरी होता है, चाहे डिजाइन कोई भी हो.
  • हमेशा अपने कम्फर्ट को ध्यान में रखें.
  • फैब्रिक को हमेशा मौसम और मौके के हिसाब से ही चूज करें.
  • ट्रेंड फॉलो करें, लेकिन अपनी बॉडी टाइप को भी ध्यान मे रखें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com