विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2019

किन्नरों को सेक्स चेंज ऑपरेशन के लिए बिहार सरकार देगी लाखों की मदद, LGBTQ के लिए किए और भी ऐलान

सुशील कुमार मोदी ने बताया कि अगर ट्रांसजेंडरों को कोई भी किराए पर घर देने से इनकार करता है तो उसे 6 महीने से 2 साल तक की जेल हो सकती है.

किन्नरों को सेक्स चेंज ऑपरेशन के लिए बिहार सरकार देगी लाखों की मदद, LGBTQ के लिए किए और भी ऐलान
किन्नरों के लिए बिहार सरकार का फैसला...
  • ट्रांसजेंडर समुदायों के लिए बिहार सरकार का ऐतिहासिक कदम
  • ट्रांसजेंडर को सेक्स चेंज के लिए मिलेगी राशि
  • किराए पर घर ना देने पर होगी जेल
नई दिल्ली:

ट्रांसजेंडर समुदायों के लिए बिहार सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने किन्नर महोत्सव में एक घोषणा की. बिहार की राजधानी पटना में हुए इस महोत्सव में उन्होंने कहा कि जो भी ट्रांसजेंडर अपनी मर्जी से अपना सेक्स चेंज कराना चाहता है तो बिहार सरकार उसे ऑपरेशन के लिए 1.5 लाख रुपये देगी.

सिर्फ यही नहीं, नीतिश कुमार सरकार द्वारा किए गए ट्रांसजेंडरों के लिए और भी कई वादों को सुशील कुमार मोदी ने बताया. उन्होंने आगे कहा कि अगर ट्रांसजेंडरों को कोई भी किराए पर घर देने से इनकार करता है तो उसे 6 महीने से 2 साल तक की जेल हो सकती है. इसके साथ ही एक ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड का गठन किया गया है जो LGBTQ समुदाय के अधिकारों को ध्यान रखेगा.

पार्टी में जेब्रा की हुई कमी, तो दो गधों पर कर दिया ब्लैक एंड व्हाइट पेंट, Video देख लोगों ने कहा - शर्मनाक!

वीडियो में खुद ही देखिए किन्नर महोत्सव में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने किन्नरों के लिए क्या-क्या ऐलान किया...

सुशील कुमार मोदी ने आगे कहा कि किन्नरों को नौकरी से लेकर आम अधिकारों तक, हर चीज़ का खास ध्यान रखा जाएगा. वहीं, इस महोत्सव में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों ने 500 मीटर लंबी रेनबो फ्लैग परेड भी निकाली, जिसे 'बिहार प्राइड परेड' नाम दिया गया.

इसके अलावा, बिहार सरकार ने हाल ही में एक और फैसला सुनाया था, जिसमें अपने माता-पिता की देखभाल ना करने वाले बच्चों को जेल की सलाखों में रखा जा सकेगा. इसके लिए कैबिनेट ने 348 करोड़ की सहयोग राशि स्वीकृत की थी. 

VIDEO: विशेष रिपोर्ट : पहचान का दर्द

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kinnar Mahotsav, Sushil Kumar Modi, Sex-change Surgery, Transgenders, Bihar Govt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com