विज्ञापन

बिहार में सरकारी नौकरी की बहार: BPSC TRE 4 के जरिए 46 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

बिहार में 46,595 शिक्षकों की बंपर भर्ती. BPSC TRE 4.0 का विज्ञापन मार्च में होगा जारी और सितंबर में होगी परीक्षा.

बिहार में सरकारी नौकरी की बहार: BPSC TRE 4 के जरिए 46 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
BPSC की योजना है कि पूरी प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए.

BPSC TRE 4.0 : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपनी अगली शिक्षक भर्ती परीक्षा यानी TRE 4.0 की तैयारी पूरी कर ली है. आयोग के नए कैलेंडर के मुताबिक, राज्य में कुल 46,595 पदों पर शिक्षकों की बंपर बहाली होने जा रही है. बताया जा रहा है कि इस भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन इसी मार्च महीने में जारी कर दिया जाएगा. वहीं, परीक्षा की तारीखें भी सामने आ गई हैं. लिखित परीक्षाएं 22 सितंबर से 27 सितंबर के बीच आयोजित की जाएंगी.

पदों का पूरा गणित

इस बार की बहाली में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है. जानकारी के अनुसार, प्राइमरी स्कूलों (प्राथमिक विद्यालय) के लिए लगभग 10,000 पद होंगे. वहीं, अल्पसंख्यक विद्यालयों के लिए भी करीब 1,000 पदों को सुरक्षित रखा गया है.

BPSC की योजना है कि पूरी प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए. परीक्षा के बाद नवंबर तक रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि साल खत्म होने से पहले चयनित उम्मीदवारों के हाथों में जॉइनिंग लेटर हो. 

लेखक के बारे में
img
सोमू आनंद
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BPSC TRE 4.0, Bihar Teacher Vacancy 2026, Bihar Govt Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com