How to Build Confidence at Work: अक्सर हम सोचते हैं कि अच्छा दिखने के लिए महंगे कपड़े पहनना ही काफी है. ऑफिस हो या कॉलेज, लोग अपनी अलमारी भर लेते हैं नए-नए आउटफिट्स से, लेकिन फिर भी वो खास गुड लुकिंग फील नहीं आता. सच तो यह है कि आपकी पर्सनालिटी सिर्फ कपड़ों से नहीं, बल्कि आपकी आदतों और बॉडी लैंग्वेज से बनती है. कई बार सिंपल कपड़ों में भी कुछ लोग बहुत अट्रैक्टिव लगते हैं, क्योंकि उनकी कुछ छोटी-छोटी आदतें उन्हें अलग बना देती हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि लोग आपको नोटिस करें और आपकी प्रेजेंस स्ट्रॉन्ग लगे, तो सिर्फ कपड़े बदलना नहीं, बल्कि कुछ जरूरी आदतें अपनाना भी जरूरी है.
अट्रैक्टिव दिखने के लिए बनाएं ये आदतें | Cultivate These Habits to Look Attractive
1. सही बॉडी लैंग्वेज - आपका पहला इम्प्रेशन
आप कैसे चलते हैं, कैसे बैठते हैं और कैसे लोगों से बात करते हैं, ये सब आपकी पर्सनालिटी का बड़ा हिस्सा होता है. झुके हुए कंधे और नीचे देखना आपको अनकॉन्फिडेंट दिखाता है, वहीं सीधा खड़ा होना और आंखों में आंख डालकर बात करना आपको अट्रैक्टिव बनाता है.
ये भी पढ़ें: ऑफिस में पूरे दिन बैठने से शर्ट पीछे से सिकुड़ जाती है? अपनाइए ये स्मार्ट ट्रिक्स और दिखिए हमेशा प्रेजेंटेबल
क्या करें?
- चलते समय कंधे सीधे रखें.
- बात करते समय हल्की स्माइल रखें.
- आई कॉन्टैक्ट बनाकर बात करें.
2. पर्सनल हाइजीन - साफ-सफाई ही असली स्टाइल है
आपके कपड़े चाहे कितने भी अच्छे क्यों न हों, अगर आपकी हाइजीन अच्छी नहीं है तो पूरा लुक खराब हो सकता है. हल्की बदबू, गंदे जूते या अनट्रिम्ड बाल तुरंत नेगेटिव इम्प्रेशन बना देते हैं.
क्या करें?
- रोज नहाएं और डियो या परफ्यूम का इस्तेमाल करें.
- बाल और दाढ़ी को साफ-सुथरा रखें.
- साफ जूते और प्रेस किए हुए कपड़े पहनें.

3. कॉन्फिडेंस और बातचीत का तरीका
अच्छा दिखना सिर्फ बाहरी चीज नहीं है, बल्कि अंदर से आने वाला कॉन्फिडेंस भी उतना ही जरूरी है. अगर आप आत्मविश्वास के साथ बात करते हैं, तो लोग आपको ज्यादा अट्रैक्टिव मानते हैं.
क्या करें?
- साफ और धीरे-धीरे बोलें.
- बेवजह जल्दी-जल्दी न बोलें.
- सामने वाले की बात ध्यान से सुनें.
अच्छा दिखना सिर्फ महंगे कपड़ों का खेल नहीं है. असली फर्क आपकी आदतें, हाइजीन और कॉन्फिडेंस बनाते हैं. अगर आप इन तीन चीजों पर ध्यान देते हैं, तो सिंपल कपड़ों में भी आप स्टाइलिश और आकर्षक लग सकते हैं.
ये भी पढ़ें:
किचन और खाने में बार-बार हो जाती हैं चींटियां? अपनाएं ये आसान उपाय, उल्टे पांव भाग जाएंगी...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं