Kanwar Yatra Bhagwan T-shirt: कांवड़ यात्रा शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं. हर साल की तरह इस बार भी लाखों शिव भक्त भगवा रंग में रंगकर "बोल बम" के जयकारों के साथ यात्रा पर निकलेंगे. 30 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि तक चलने वाली इस यात्रा में हर किसी की कोशिश होती है कि उसका पूरा लुक भी भक्तिभाव से भरा नजर आए. यही वजह है कि इस बार बाजार में महादेव थीम वाली भगवा टी-शर्ट की जबरदस्त डिमांड देखने को मिल रही है. कहीं भगवान शिव का दमदार फेस प्रिंट है, तो कहीं त्रिशूल, डमरू और 'हर हर महादेव' का शानदार डिजाइन. अगर आप भी इस बार कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं, तो ये ट्रेंडिंग डिजाइन आपके लुक में भक्ति का रंग और भी गहरा कर सकते हैं.
भक्ति के रंग में रंगा बाजार
महादेव फेस प्रिंट
भगवान शिव के आधे चेहरे, त्रिशूल और 'महादेव' लिखे डिजाइन वाली टी-शर्ट सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है. सिंपल होने के बावजूद इसका लुक काफी दमदार नजर आता है.

हर हर महादेव डिजाइन
अगर आप चाहते हैं कि आपकी टी-शर्ट दूर से ही अलग दिखे, तो भगवान शिव की तस्वीर और बड़े अक्षरों में लिखा 'हर हर महादेव' वाला डिजाइन शानदार विकल्प है. ये डिजाइन सबसे ज्यादा ट्रेंड में है.
त्रिशूल और ओम प्रिंट
भगवा टी-शर्ट पर त्रिशूल, ओम और शिव आर्टवर्क वाला डिजाइन भी खूब पसंद किया जा रहा है. इसका ट्रेडिशनल लुक कांवड़ यात्रा के माहौल से पूरी तरह मेल खाता है.

जय श्री राम ड्रेस सेट
सिर्फ टी-शर्ट ही नहीं, 'जय श्री राम' प्रिंट वाले मैचिंग टी-शर्ट और शॉर्ट्स सेट भी बाजार में खूब बिक रहे हैं. अगर दोस्तों के साथ यात्रा पर जा रहे हैं, तो ये आपके ग्रुप को अलग पहचान दे सकते हैं.
फुल प्रिंट शिव डिजाइन
कुछ टी-शर्ट पर भगवान शिव की बड़ी तस्वीर, सूर्य की झलक और धार्मिक आर्टवर्क का शानदार मेल देखने को मिल रहा है. ऐसे डिजाइन उन लोगों के लिए हैं, जो सबसे अलग लुक चाहते हैं.

गोल्डन शिव सिल्हूट
ब्लैक सिल्हूट में भगवान शिव और त्रिशूल के साथ गोल्डन टच वाला डिजाइन भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इसका प्रीमियम लुक युवाओं को खास तौर पर आकर्षित कर रहा है.
यह भी पढ़ें:- सोने का रानी हार और खूबसूरत पीकॉक झुमके, ऐसी थी रश्मिका मंदाना की शाही वेडिंग ज्वेलरी
यह भी पढ़ें:- क्या आपका बच्चा भी फोन देखे बिना खाना नहीं खाता, तो स्क्रीन की लत छुड़वाने के लिए अपनाए ये 3 तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं