Tamannaah Bhatia's Beauty Secrets: ग्लैमरस लुक के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम रील में फैंस के साथ अपना ब्लश और लिप रूटीन शेयर किया. घर से बाहर निकलने के लिए लगभग तैयार तमन्ना ने सोचा कि क्यों न अपने मेकअप का छोटा-सा लेकिन खास हिस्सा फॉलोअर्स के साथ शेयर किया जाए. उनकी यह आसान और नेचुरल ब्यूटी टिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. तमन्ना ने बताया कि उन्हें मेकअप में ड्यूलिटी बहुत पसंद है. यानी एक ही टोन नहीं, बल्कि दो अलग-अलग शेड्स का बैलेंस मेल. वह एक ऐसा शेड चुनती हैं जिसमें हल्की गर्माहट (Warm अंडरटोन) हो और दूसरा थोड़ा ब्राइट या फ्रेश टोन. इन दोनों को मिलाकर वह चेहरे पर ऐसा फ्लश इफेक्ट बनाती हैं, जो बिल्कुल नेचुरल लगता है.
ऐसे बनाती हैं नेचुरल फ्लश लुक
तमन्ना का तरीका बेहद सिंपल है, लेकिन असरदार. वह दोनों ब्लश शेड्स को अपने हाथ के पीछे हल्का-सा मिक्स करती हैं. इसके बाद ब्रश से उस मिक्स को उठाकर गालों के उभरे हुए हिस्से यानी एप्पल्स ऑफ द चीक्स पर लगाती हैं.
उन्होंने खास तौर पर बताया कि ब्लश सिर्फ गालों तक सीमित नहीं रहना चाहिए. वह थोड़ा-सा ब्लश आंखों के नीचे और नाक पर भी लगाती हैं. वजह? जब हम स्वाभाविक रूप से शरमाते या एक्साइटेड होते हैं, तो सिर्फ गाल ही नहीं, बल्कि नाक और आंखों के नीचे भी हल्की गुलाबी आभा दिखती है.

मेकअप को लेकर क्या कहती हैं तमन्ना भाटिया?
तमन्ना का मानना है कि मेकअप का असली मकसद चेहरे की नेचुरल खूबसूरती को उभारना है, न कि उसे पूरी तरह बदल देना. इसके बाद वह वार्म शेड को गालों के थोड़ा ऊपर की ओर लगाती हैं, जिससे चेहरा ज्यादा लिफ्टेड और डाइमेंशनल दिखता है. दो रंगों का ऐसा ब्लेंड बनता है कि पहचानना मुश्किल हो जाता है कि कौन-सा शेड इस्तेमाल हुआ है. रिजल्ट सॉफ्ट, फ्रेश और बेहद नेचुरल.
हंसते हुए उन्होंने कहा, ट्रस्ट द प्रोसेस! शुरुआत में मेकअप थोड़ा ज्यादा लग सकता है, लेकिन ब्लेंड होने के बाद वही लुक सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखता है. उन्होंने इस्टाग्राम रील के कैप्शन में लिखा, मुझे लगता है कि मुझे जाने वाले हिस्से से ज्यादा तैयार होने वाला हिस्सा पसंद है.
लिप्स पर लेयरिंग का कमाल
ब्लश के बाद तमन्ना ने अपने लिप रूटीन का भी खुलासा किया. वह अपने होंठों पर एक से ज्यादा प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लिप लाइनर, टिंट, लिपस्टिक और कभी-कभी ग्लॉस भी.
उन्होंने बताया कि भले ही उनकी टेक्नीक हर बार लगभग एक जैसी होती है, लेकिन अलग-अलग प्रोडक्ट्स के कारण हर बार लिप लुक अलग नजर आता है. यही वजह है कि उनके होंठ हर बार नया और फ्रेश स्टाइल दिखाते हैं.

खूबसूरती का असली राज
तमन्ना भाटिया का यह मेकअप सीक्रेट सिखाता है कि ग्लो पाने के लिए भारी-भरकम मेकअप जरूरी नहीं है. सही शेड का चुनाव, दो टोन का बैलेंस, सही प्लेसमेंट और आत्मविश्वास यही है परफेक्ट ब्यूटी का मंत्र.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं