Basi Roti Ka Face Pack: बासी रोटी हर घर में बच जाती हैं. कई लोग तो जानवरों को खिला देते हैं और कई लोग इसे फेंक देते हैं. अगर आप भी ये ही करते हैं. तो आपको बता दें कि बासी रोटी में आपी सुंदरता को बनाए रखने का बेहद ही नायाब चीजें छिपी हुई हैं. जिन्हें आप इस्तेमाल करके बहुत ही खूबसूरत दिख सकती हैं. दसअसल. बासी रोटी में सेलेनियम और ऐंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. ये ऐंटी-ऑक्सीडेंट्स आपके पिंपल और एक्ने दो दूर करते हैं. इससे आपका चेहरा कुछ ही दिनों में एक्ने फ्री हो जाता है. लेकिन आप सोच रहे हैं कि आप बासी रोटी को ऐसे ही अपने चेहरने पर लगा सकती हैं और सुंदर बन जाएंगी. तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. दरअसल, आपको बासी रोटी का पैक बनाने और लगाने में काफी सावधानी बरतनी पड़ेगी.

इन चीजों की है जरूरत
चेहरे पर बासी रोटी का फेस पैक लगाने से पहले जरूरी है कि उसे बनाना आपको आता हो. इसके लिए आपको एक से दो स्पून बासी रोटी का चूरा बनाना होगा. उसमें आधा चम्मच हल्दी की आवश्यकता है. दो से तीन चम्मच दही चाहिए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

इस तरह बनाएं बासी रोटी का फेस पैक
आप बासी रोटी, हल्दी और दही को मिलाकर पेस्ट बना लें. अब इस मिक्सर को पांच मिनट के लिए छोड़ दें. जब ये मुलायम हो जाए. तो आप इसे चेहरे से लेकर गर्दन तक अच्छे से लगा लें. फिर इसे 15 मिनट तक लगा छोड़ दें. जब यह सूख जाए. तो आप हल्का सा पानी लगाएं और स्क्रब करते हुए फेस पैक हटा दें. चेहरे को नॉर्मल पानी में ही धोएं. इस फेस पैक को आप वीक में दो से तीन बार लगाएंगे तो आपके चेहरे सारे दाग धब्बे और एक्ने चले जाएंगे. आप चाहे तो अपने घर की बासी रोटी को सुखाकर मिक्सी में पीस लें. फिर इस चूरे को फ्रिज में रख दें और इसका इस्तेमाल फेस पैक के तौर पर करते रहें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं