Hyper pigmentation: एक हेल्दी और ग्लोइंग स्किन किसे नहीं चाहिए होती है. इसके लिए लोग लगातार अपनी स्किन का खयाल (Skin Care) रखते हैं और तमाम तरह के प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं. हालांकि इनमें से कुछ लोग स्किन पर आ रही झाइयों (Pigmentation) से काफी परेशान रहते हैं, इसे पिग्मेंटेशन भी कहा जाता है. जिसमें स्किन काली पड़ने लगती है और ये लेयर अलग से दिखाई देती है. कई लोगों को हाइपरपिग्मेंटेशन भी होता है, जिसमें स्किन पर गहरे काले धब्बे (Black Spots) आ जाते हैं, जिससे लोग काफी परेशान रहते हैं और कई बार डिप्रेशन का शिकार तक हो जाते हैं. आज हम इसी के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं.
30 साल के बाद आंखों की रोशनी होने लगी है धुंधली, तो ये 7 चीजें करना शुरू कर दें, फिर कभी नहीं लगाना पड़ेगा चश्माक्यों होता है हाइपरपिग्मेंटेशन
हाइपरपिग्मेंटेशन की स्थिति तब होती है जब त्वचा अतिरिक्त मेलेनिन प्रोड्यूस करने लगती है. इससे काला रंग स्किन पर आने लगता है और धीरे-धीरे ये गहरा होता है. आमतौर पर महिलाओं में ऐसी समस्या देखी जाती है, ये समस्या उम्र के साथ और ज्यादा बढ़ती है. इसे रोकने के लिए एंटी पिग्मेंटेशन क्रीम का इस्तेमाल किया जा सकता है. आप स्किन डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं और इसके बाद एजेलिक एसिड, कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स और रेटिनोइड्स जैसे ट्रेटीनोइन और विटामिन सी सीरम आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

लेजर थेरेपी का करते हैं इस्तेमाल
हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या के लिए कुछ लोग लेजर थेरेपी का भी इस्तेमाल करते हैं, जिससे आपकी स्किन पर मौजूद धब्बों को हटाया जाता है. लेजर थेरेपी के जरिए आप अपनी स्किन की हेल्दी लेयर को फिर से जिंदा कर सकते हैं. इससे स्किन की लेयर मजबूत और चिकनी रहती है. हालांकि बिना डॉक्टर की सलाह के आप इनमें से किसी भी तरीके को आजमाने से बच सकते हैं. अब हम आपको इन तमाम उपायों के फायदे बताते हैं.
र्टिकोस्टेरॉइड्स सूजन और जलन को कम करने में मदद करता है, वहीं रेटिनोइड्स में सभी विटामिन ए शामिल होता है, जिनका इस्तेमाल स्किन पर किया जा सकता है. अगर आप ट्रेटीनोइन का इस्तेमाल करते हैं तो ये स्किन पर मौजूद पोर्स को बंद होने से रोकता है, साथ ही मुंहासे के निशान को भी कम करता है. इसके अलावा आप विटामिन सी सीरम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी और कोलेजन बढ़ेगा.
Home Remedies For Skin Care: बदलते मौसम में इन होम रेमेडीज से रखें त्वचा का ख्याल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं