- इस तरह रुकेगा बालों का झड़ना.
- काम आएंगे ये तरीके.
- नारियल का दूध भी आएगा काम.
Hair Fall: बालों का झड़ते रहना किसी के लिए भी आफत से कम नहीं है. रोज-रोज टूटते बाल सिर को गंजेपन के करीब लेकर जाने लगते हैं. इस स्थिति में व्यक्ति आयदिन नए-नए उपाय ढूंढता है. लेकिन, हर उपाय असरदार ही साबित हो ऐसा जरूरी नहीं है. यहां आपके लिए कुछ असरदार आयुर्वेदिक नुस्खों (Ayurvedic Remedies) की सूची दी गई है जिनके इस्तेमाल से आपके बालों का लगातार झड़ना रुक सकता है. इतना ही नहीं, ये उपाय नए बालों को उगने (Hair Growth) में भी मदद करते हैं.
महिलाओं में हार्मोनल इंबैलेंस को ठीक करता है यह एक मसाला, जान लीजिए इसे इस्तेमाल करने का तरीका
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बाल झड़ने से रोकने के आयुर्वेदिक उपाय | Ayurvedic Remedies For Hair Loss
शिकाकाई
बालों पर दादी-नानी तक अपने बालों में शिकाकाई (Shikakai) लगाया करती थीं. इसे आमतौर पर शैंपू बनाने में इस्तेमाल में लाया जाता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार शिकाकाई में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन ए, सी, के और डी की अच्छी मात्रा पाई जाती है.
बालों पर शिकाकाई का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले इसे धूप में सुखा लें. इसके बाद पीसकर इसका पाउडर बनाएं. बालों पर लगाने के लिए 2 चम्मच शिकाकाई पाउडर को नारियल के तेल (Coconut Oil) में मिलाएं और डिब्बी में भरकर रख लें. इस मिश्रण को आप 15 दिन तक स्टोर कर सकते हैं. बालों पर लगाने के लिए हाथों में लेकर इससे सिर की मसाज करें. साथ ही, इस्तेमाल से पहले डिब्बी को ठीक तरह से हिलाना ना भूलें.
नारियल
आपने बालों पर नारियल के तेल का तो खूब इस्तेमाल किया ही होगा लेकिन अब जानिए बालों पर सीधा नारियल लगाने का आयुर्वेदिक तरीका. ताजा नारियल का दूध (Coconut Milk) लेकर उसे बर्तन में डालकर 5 मिनट तक पका लें. इसे ठंडा होने के लिए रख दें. अब इसमें एक चम्मच भरकर काली मिर्च और मेथी के दाने मिलाएं. इस दूध को बालों की जड़ों में आधा घंटा लगाकर रखें और फिर धो लें. आपके बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए ये नुस्खा बेहद अच्छा है.
टूटते बालों की दिक्कत दूर करने के लिए मेथी के दानें (Fenugreek Seeds) लें और भिगो लें. इसके बाद अगली सुबह इन दानों को पीसें. अब इस पेस्ट को सीधा बालों के सिरों से जड़ों तक लगाएं. तकरीबन आधा घंटा लगाए रखने के बाद इसे अच्छी तरह धो लें. इस नुस्खे का इस्तेमाल हफ्ते में लगभग 2 बार किया जा सकता है.
50 की उम्र में दिखना चाहती हैं 30 तो सोने से पहले जरूर करें ये काम, निखरने लगेगी त्वचा
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'ब्रह्मास्त्र', रणबीर व आलिया ने फिल्म को लेकर कही ये बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं