- हार्मोनल इंबैलेंस से हो सकते हैं कई रोग.
- इस नुस्खे का दिखता है अच्छा असर.
- सेवन भी है आसान.
Women's Health: हार्मोन सेहत पर कई तरह से प्रभाव डालते हैं. अगर हार्मोन (Hormones) में गड़बड़ी होने लगे तो कई अलग-अलग तरह की बीमारियां हो सकती हैं. खासकर महिलाओं में अक्सर हार्मोन इंबैलेंस (Hormonal Imbalance) की दिक्कत होती है. हार्मोनल इंबैलेंस को इस तरह समझा जा सकता है कि शरीर के कुछ केमिकल्स ठीक तरह से काम नहीं करते जिससे उस हार्मोन से जुड़े रोग पनपने लगते हैं. इस लेख में महिलाओं में होने वाले 2 से 3 तरह के हार्मोनल इंबैलेंस को ठीक करने के लिए हल्दी (Turmeric) के इस्तेमाल के बारे में बताया गया है. जानिए किन तरीकों से हल्दी सेहत के लिए अच्छी साबित होती है और हार्मोंस को संतुलित कर सकती है.
50 की उम्र में दिखना चाहती हैं 30 तो सोने से पहले जरूर करें ये काम, निखरने लगेगी त्वचा
हार्मोन इंबैलेंस के लिए हल्दी | Turmeric For Hormonal Imbalance
- हल्दी (Haldi) औषधीय गुणो से भरपूर ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल अलग-अलग तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को दूर करने में होता है. हल्दी को खासकर सूजन को दूर करने वाला पावरहाउस भी कहा जाता है. इसके साथ ही शरीर में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए भी हल्दी का सेवन किया जा सकता है.
- हल्दी ब्लड शुगर (Blood Sugar) को बैलेंस करने में भी अच्छा असर दिखाती है. इसे इंसुलिन सेंसिटिविटी इंम्प्रूव करने के लिए खाया जा सकता है.
- इसमें पाए जाने वाले फाइस्ट्रोजन के चलते हल्दी हार्मोन लेवल्स को बेहतर करती है.
- शरीर से टॉक्सिन निकालने के लिए भी हल्दी का सेवन फायदेमंद होता है.
हार्मोनल इंबैलेंस को ठीक करने के लिए महिलाएं हल्दी वाले दूध (Haldi wala doodh) का सेवन कर सकती हैं. इस दूध को तैयार करने के लिए एक गिलास भरकर दूध गर्म करें और उसमें लगभग आधा चम्मच हल्दी मिला लें. आप चाहें तो इस दूध में कच्ची हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं. असल में सेहत के लिए कच्ची हल्दी के ज्यादा फायदे देखे जाते हैं. इस दूध में स्वाद के लिए हल्की चीनी मिलाई जा सकती है. अगर आपको पीरियड्स में क्रैंप्स या दर्द उठता है तो उसमें भी हल्दी वाला दूध फायदेमंद होता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
हल्दी को सब्जी आदि बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है. आप जो भी सब्जी बनाएं उसमें एक चम्मच तक हल्दी मिला सकते हैं. इसके अलावा चावल बनाते समय उसमें भी हल्दी मिलाई जा सकती है.
घर की सिर्फ 3 चीजों से रुक सकता है बालों का झड़ना, Hair Fall की दिक्कत से नहीं पड़ेगा जूझना
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
ब्रह्मास्त्र स्टार्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुंबई से रवाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं