बालों का झड़ना और वक्त से पहले सफेद हो जाना आम समस्या है, जिससे आज हर दूसरा व्यक्ति परेशान है, लेकिन बदलते मौसम के साथ ही बालों का झड़ना एकदम से बढ़ जाता है. हेयर फॉल ज्यादातर मॉनसून व ठंड के मौसम में गति पकड़ लेता है, इसके पीछे कारण है सर्दियों में बालों की सही से देखभाल न होना. खासतौर पर खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के अलावा प्रदूषण के चलते बालों से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं. वहीं ठंड के मौसम में सर्द हवाओं के चलते बाल रूखे और बेजान होने लगते हैं. ड्राई स्कैल्प्स के कारण सिर में डैंड्रफ की समस्या हो सकती है, जिसके चलते बालों का झड़ना तेजी से बढ़ सकता है. क्या आप भी इन्हीं दिक्कतों का सामना कर रहे हैं. क्या आप भी सफेद होते बाल और हेयर फॉल से परेशान हैं? अगर हां, तो आपके लिए हम लेकर आए हैं घर पर ही तैयार किए जा सकने वाले एक खास तेल, जो न सिर्फ बालों का झड़ना रोकने में मदद करता है, बल्कि सफेद बाल की परेशानी को भी कंट्रोल करता है.

तेल बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री
- एक कप सरसों का तेल.
- 10 से 12 कढ़ी पत्ता.
- एक टेबलस्पून मेथी दाना.
- कपूर का छोटा सा टुकड़ा.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
तेल बनाने का तरीका | How To Make Oil
- सबसे पहले सरसों के तेल को अच्छी तरह उबाल लें.
- अब कढ़ी पत्ते और मेथी को उसमें डाल दें.
- इस मिश्रण को हल्की आंच पर 10 मिनट तक उबलने दें.
- जब ये उबल जाए, तो इसे ठंडा होने दें.
- इसके बाद इसमें कपूर का चूरा मिला दें.

इस तेल को लगाने के फायदे | Benefits Of Applying This Oil
- सर्दियों के लिए सरसों का तेल बेस्ट ऑप्शन है, ये बालों को गर्माहट देता है.
- अगर आप मेहंदी लगाती हैं, तो इसे लगाने पर उसका रंग और भी ज्यादा खिलकर आता है.
- कपूर स्कैल्प इरिटेशन को कम करता है.
- मेथी बालों को कोमल बनाती है.
- कढ़ी पत्ता हेयर फॉल और सफेद होते बालों की समस्या को रोकने में मदद करता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Asanas for Lungs, Breathing Problem | 5 योगासन जो फेफड़े बनाएंगे मजबूत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं