अक्सर हममें से ज्यादातर लोग सुबह की भागदौड़ से बचने के लिए रात में ही ढेर सारा आटा गूंथकर फ्रिज में रख देते हैं. लेकिन सुबह जब डिब्बा खोलो, तो क्या दिखता है? आटे के ऊपर एक अजीब सी काली या डार्क लेयर जम जाती है, और आटा इतना सख्त हो जाता है कि उसकी रोटियां एकदम पापड़ जैसी बनती हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो परेशान न हो, क्योंकि आज हम आपकी इस परेशानी को दूर करने के लिए आसान ट्रिक बता रहे हैं. तो चलिए जानते हैं वो उपाय और आटा काला पड़ने की असली वजह.
क्यों काला और सख्त हो जाता है फ्रिज में रखा आटा?
जब आटे में मौजूद मॉइस्चर फ्रिज की ठंडी हवा के संपर्क में आती है, तो उसका ऑक्सीडेशन होने लगता है. इसी वजह से आटे का रंग काला पड़ने लगता है. साथ ही, फ्रिज की हवा आटे की नमी को सोख लेती है, जिससे वह ऊपर से एकदम कड़ा और सख्त हो जाता है.
आटे को काला पड़ने से कैसे बचाएं-
जब आप आटा गूंथ रहे हों, तो आखिरी में जब आटा पूरी तरह बंध जाए, तब उसमें एक छोटा चम्मच देसी घी या तेल डालें. अब आटे को 1 मिनट के लिए दोबारा अच्छे से चिकना होने तक गूंथ लें. घी या तेल आटे के चारों तरफ एक ऐसी प्रोटेक्टिव लेयर बना देता है, जो फ्रिज की सूखी हवा को आटे के अंदर नहीं जाने देती. इससे आटा न तो काला पड़ता है और न ही सूखता है.

आटा गूंथते समय किस बात का रखें ध्यान. (Image NDTV)
आटा फ्रेश रखने के नुस्खे-
- आटा गूंथने के लिए नॉर्मल पानी की जगह बर्फ के कुछ टुकड़े डालकर इसे गूंथ लें.
- शरूआत में कम पानी का इस्तेमाल करें, फिर 10 मिनट के लिए 2-3 चम्मच पानी डालकर इसे ढककर रख दें.
- लास्ट में जब आटा गूंध जाए तो इसमें थोड़ा सा घी लगाकर रखें.
यहां देखें पोस्ट-
अन्य टिप्स-
- आटे को कभी भी किसी खुले बर्तन या प्लेट से ढककर फ्रिज में न रखें. हमेशा एक अच्छे एयरटाइट कंटेनर का ही इस्तेमाल करें.
- अगर आपके पास एयरटाइट डिब्बा नहीं है, तो आटे के ऊपर एक हल्का गीला सूती कपड़ा लपेटकर रखें. इससे आटे की नमी बनी रहेगी.
ये भी पढ़ें-
कूलर से आने वाली बदबू को मिनटों में दूर कर देगा ये घरेलू उपाय, खुशबू से महक उठेगा कमरा
मोगरे के फूलों से भर जाएगा पौधा और महक उठेगा घर, बस अपनाएं गार्डनिंग एक्सपर्ट का ये सीक्रेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं