- चेहरे पर दिखता है घी का अच्छा असर.
- निखर उठती है स्किन.
- मुरझाई त्वचा में आती है चमक.
Skin Care: बिना किसी दोराय हमारी रसोई स्किन केयर का खजाना है जिसमें एक या दो नहीं बल्कि ऐसी अनेक चीजें हैं जो त्वचा के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होती हैं. इसी तरह की एक सामग्री है घी. सेहत पर घी (Ghee) के जितने फायदे देखने को मिलते हैं उतना ही अच्छा असर इसका स्किन पर भी नजर आता है. लेकिन, घी को सादा नहीं बल्कि इसमें किसी दूसरी सामग्री को मिलाकर लगाने पर इसके फायदे (Ghee Benefits) कई गुना बढ़ जाते हैं. इस औषधीय गुणों वाली चीज का नाम है हल्दी. घी में हल्दी (Turmeric) मिलाकर लगाने से चेहरे पर क्या असर होता है और इसे लगाने का सही तरीका क्या है, आप भी जान लीजिए.
सफेद बालों पर कमाल का असर दिखाती हैं ये 3 चीजें, White Hair से मिलता है छुटकारा और काले होते हैं बाल
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
स्किन के लिए घी के साथ हल्दी | Ghee And Turmeric For Skin
घी में कई तरह के वाइटल फैटी एसिड्स होते हैं जो रूखी मुरझाई त्वचा (Dull Skin) के लिए नमी प्रदान करने वाले एजेंट की तरह काम करते हैं. इससे स्किन मुलायम भी बनती है और स्किन पर बराबर हाइड्रेशन भी रहता है. इसके अलावा आयुर्वेद में भी चेहरे पर घी लगाने को अच्छा माना जाता है. यह मुंहासों को कम करने में भी असरदार है.
इसे चेहरे पर लगाने का एक तरीका है कि एक चम्मच हल्दी को 2 चम्मच घी में मिलाएं और इससे चेहरे की मालिश करें. इसे चेहरे पर लगभग 10 मिनट तक लगाए रखने के बाद चेहरा अच्छे से धो लें.

हल्दी के औषधीय गुण चेहरे से झाइयों, काले धब्बों, पिग्मेंटेशन और डार्क सर्कल्स (Dark Circles) को दूर करने में असरदार साबित होते हैं. इस चलते अनेक स्किन केयर प्रोडक्ट्स और घर पर बने उबटन या अन्य नुस्खों में हल्दी का खूब इस्तेमाल देखने को मिलता है.
घी का फेस पैक (Ghee Face Pack) बनाकर भी स्किन पर लगाया जा सकता है. फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरी लें और उसमें 2 चम्मच भरकर घी और 2 चम्मच बेसन मिलाएं. इसमें आप एक चुटकीभर हल्दी भी मिला सकते हैं. चेहरा एकदम सूखा हुआ हो यह सुनिश्चित कर लें. इसके बाद इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर कम से कम 20 मिनट के लिए रखें और धो लें. इस फेस पैक के अच्छे परिणाम पाने के लिए इसे हफ्ते में 3 बार लगाया जा सकता है.

घी और हल्दी को आप फटे होठों की दिक्कत दूर करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा रोज रात के समय होंठों पर घी लगाकर सोने से होंठ मुलायम और कोमल बनते हैं.
Independence Day 2022: अपने नाखूनों को भी रंग दीजिये आज़ादी के जश्न में, इस तरह बनाइए तिरंगा Nail Art
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
मॉनसून स्किन केयर टिप्स बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं