Amla juice benefits : गोल और हरे रंग का आंवला बाहर से दिखने में जितना सुंदर लगता है उसके अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व भी उतने ही अच्छे होते हैं सेहत के लिए. यह शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में पूरा सहयोग करते हैं. इसके सेवन से गंभीर रोगों से लड़ने की क्षमता विकसित होती है. इसमें पाए जाने वाला विटामिन सी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है. साथ में मोटापा भी घटता है. स्वाद में खट्टा यह फल अगर इन 4 चीजों के साथ मिलाकर पीती हैं तो जल्दी लाभ मिलेगा.
आवंले का जूस ऐसे पिएं | How to drink amla juice
- एलोवेरा जूस के साथ आंवले का जूस मिलाकर पीने से आपकी स्किन तो निखरेगी ही साथ में आपका वजन कम और इम्यूनिटी बूस्ट होगी. इससे चेहरे पर होने वाले दाग धब्बे, रिंकल्स, ब्लैक हेड्स आदि से छुटकारा मिलेगा. दोनों ही चीजें स्किन के लिए रामबाण मानी जाती हैं. इससे पेट भी मजबूत होता है.
- लौकी के साथ आंवले का जूस मिलाकर पीने से मोटापे से जल्द राहत मिलेगी. साथ में ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित होगा. लौकी में पानी की मात्रा अधिक पाई जाती है जो वजन को कम करने और दिल को सेहतमंद रखने में मदद करती हैं. इन दोनों जूस का मिश्रण शुगर पेशेंट के लिए भी अच्छा माना जाता है.
- आधा कप आंवले का जूस एक गिलास पानी में मिलाकर पीने से भी शरीर को लाभ पहुंचता है. आप चाहें तो टेस्ट के लिए इसमें शहद भी मिला सकती हैं. यह वेट लॉस और कोलेस्ट्रॉल में अच्छा माना जाता है. यह आंख की रोशनी मजबूत करने में भी सहायक होता है.
- इसके अलावा केवल आंवले जूस का भी सेवन कर सकते हैं. इससे आपका पेट और इम्यूनिटी तो मजबूत होगी ही साथ में आंख की रोशनी भी अच्छी होगी. जिन लोगों की आंखों पर कम उम्र में चश्मा चढ़ गया है उन्हें तो इस औषधि जूस का सेवन जरूर करना चाहिए.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Sun Tanning को इन घरेलू नुस्खों से भगाएं दूर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं