Pan Cleaning Tips: रसोई में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली चीजों में लोहे की कढ़ाई भी शामिल है. लगातार इस्तेमाल की वजह से इसके बाहर और किनारों पर तेल और चिकनाई की मोटी परत जम जाती है. जिसे साफ करना आसान नहीं होता. कई लोग घंटों तक स्क्रबर से रगड़ते रहते हैं. फिर भी कढ़ाई पूरी तरह साफ नहीं हो पाती. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बिना ज्यादा मेहनत किए जमी हुई चिकनाई हटाने का आसान तरीका दिखा रहा है. हालांकि इस तरीके को अपनाते समय पूरी सावधानी बरतना बेहद जरूरी है.
कढ़ाई को तेज आंच पर गर्म करने की सलाह (Heating the Pan on High Flame)
इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में शख्स सबसे पहले कढ़ाई पर जमी मोटी तेल की परत दिखाता है. वो बताता है कि अगर इसे स्क्रबर से साफ करने बैठेंगे तो काफी समय लग सकता है. इसके बाद वो कढ़ाई को भट्टी या तेज आंच पर रखकर अच्छी तरह गर्म करता है. जैसे-जैसे कढ़ाई गर्म होती है, उस पर जमा पुराना तेल और चिकनाई जलने लगती है. कुछ ही देर में कार्बन की परत टूटकर अलग होने लगती है. वीडियो में दावा किया गया है कि करीब 10 से 15 मिनट तक तेज आंच पर गर्म करने के बाद जमी हुई गंदगी काफी हद तक ढीली पड़ जाती है और आसानी से निकलने लगती है.
बाद में हल्के से साफ करें, रखें जरूरी सावधानी (Clean Gently and Follow Safety Measures)
वीडियो में आगे दिखाया गया है कि गर्म करने के बाद कढ़ाई की सतह पर जमी परत आसानी से हट जाती है और कढ़ाई पहले की तुलना में ज्यादा साफ नजर आती है. लोहे की कढ़ाई होने की वजह से उसका रंग पूरी तरह चमकदार नहीं होता, लेकिन उस पर जमी मोटी चिकनाई जरूर निकल जाती है.
हालांकि इस तरीके को अपनाते समय कुछ सावधानियां जरूरी हैं. तेज आंच पर तेल जलने से धुआं और आग की लपटें उठ सकती हैं. इसलिए इसे केवल खुली और हवादार जगह पर ही करें. पास में आग पकड़ने वाला कोई सामान न रखें और गर्म कढ़ाई को बिना सुरक्षा के हाथ न लगाएं. अगर कढ़ाई पर नॉन-स्टिक कोटिंग है, तो यह तरीका बिल्कुल नहीं अपनाना चाहिए. ये उपाय केवल लोहे की कढ़ाई के लिए ही सही माना जाता है. अगर आपकी लोहे की कढ़ाई पर भी लंबे समय से तेल और चिकनाई की मोटी परत जम गई है, तो सावधानी के साथ इस तरीके को आजमा सकते हैं. सही तरीके से करने पर कम मेहनत में कढ़ाई काफी हद तक साफ हो सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें- LED Face Mask से क्या होता है? हफ्ते में कितने दिन और कितनी देर लगाना चाहिए? स्किन की डॉक्टर से जानें सारे जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं