विज्ञापन

4B Movement: न डेट, न शादी और न बच्चे, जानें क्यों पुरुषों से दूरी बनाकर जीना चाहती हैं महिलाएं

What Are The 4 Rules Of The 4B Movement: DINK यानी "डबल इनकम, नो किड्स" ट्रेंड के बाद अब भारत में एक नया आंदोलन वायरल हो रहा है, जिसका नाम है 4B आंदोलन यानी न विवाह, न बच्चे, न डेटिंग और न ही यौन संबंध.

4B Movement: न डेट, न शादी और न बच्चे, जानें क्यों पुरुषों से दूरी बनाकर जीना चाहती हैं महिलाएं
What does 4B stand for in Korean?

What Are The 4 Rules Of The 4B Movement:  DINK यानी "डबल इनकम, नो किड्स" ट्रेंड के बाद अब भारत में एक नया आंदोलन वायरल हो रहा है, जिसका नाम है 4B आंदोलन यानी न विवाह, न बच्चे, न डेटिंग और न ही यौन संबंध. यह मूवमेंट साउथ कोरिया से ओरिजिनेट हुआ है, क्योंकि वहां की माहिलएं पितृसत्तात्मक सोच से इतनी परेशान हो गई थीं कि उन्हें यह 4B मूवमेंट शुरू करना पड़ा. आइए समझते हैं 4B Movement से जुड़ी कुछ बातों को,

यह आंदोलन उन महिलाओं के बीच उभरा जो पितृसत्तात्मक सोच, जेंडर असमानता, घरेलू जिम्मेदारियों के बोझ और वर्क प्रेशर से परेशान थीं, यही कारण हैं वहां की महिलाओं ने इन चारों चीज़ों से दूर रहने का निर्णय लिया और यह आंदोलन शुरू किया. 

Latest and Breaking News on NDTV

4B आंदोलन के प्रभाव

जेंडर रोल्स और समानता: यह आंदोलन पारंपरिक विवाह और परिवार की सोच को चुनौती देता है, जिससे जेंडर रोल्स और समानता पर नई बहस शुरू हुई है.

बर्थ रेट: साउथ कोरिया में बर्थ रेट पहले से ही काफी कम है. इसे में इस आंदोलन के शुरू होने से बर्थ रेट और प्रभावित हो सकता है.

आर्थिक प्रभाव: इस आंदोलन से महिलाएं अपने पार्टनर, परिवार या बच्चे पर खर्च न करके अपनी आर्थिक स्वतंत्रता पर ध्यान दे सकती हैं. 

4B मूवमेंट के फायदे

पर्सनल फ्रीडम: इस आंदोलन से महिलाएं अपने जीवन के फैसले खुद ले सकती हैं बिना किसी सामाजिक दवाब के.

मानसिक शांति: पारंपरिक रिश्तों और घरेलू जिम्मेदारियों के तनाव से दूर रहकर कई लोगों को मानसिक सुकून मिल सकता है. 

आर्थिक आत्मनिर्भरता: शादी और बच्चों की जिम्मेदारियों के बिना महिलाएं अपने करियर और आर्थिक लक्ष्यों पर ज़्यादा ध्यान दे सकती हैं.

इसे भी पढ़ें: Noida's Great India Place Mall: खामोश गली, बंद दुकानें, यहां जानें GIP मॉल नोएडा की भूतिया कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Why 4B Movement Started In South Korea, Is The 4B Movement Working, 4B Movement Japan, Is The 4B Movement Working In South Korea, 4b Movement South Korea Pdf.4B Movement 2025
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com