Acidity Home Remedy: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पेट का सही होना काफी जरूरी है. भोजन को सही रूप से पचाने के लिए मजबूत मेटाबॉलिज्म के साथ साथ पाचन भी मजबूत होना चाहिए. देखा जाए तो आजकल लोग असंतुलित डाइट के चलते पेट संबंधी दिक्कतों का शिकार होते रहते हैं. एसिडिटी, ब्लोटिंग, गैस, अपच जैसी दिक्कतें रोज रोज की बात हो गई हैं. ऐसे में इनके लिए दवा खाने की बजाय आयुर्वेदिक नुस्खा अपनाना चाहिए. ये आयुर्वेदिक नुस्खा ना केवल आपके पेट की दिक्कतों को ठीक कर देगा, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होगा. चलिए आज अजवाइन,काला नमक और हींग का चूर्ण आपकी किन किन परेशानियों को छूमंतर कर सकता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

पेट संबंधी बीमारियों में फायदेमंद है स्पेशल चूर्ण
एक चुटकी हींग, एक चुटकी काला नमक और जरा सी अजवाइन को एक साथ मिलाकर गर्म पानी के साथ उसकी फंकी लेने पर पेट की कई दिक्कतें गायब हो जाती हैं. ये चूर्ण पेट में गैस की परेशानी को दूर करने के लिए काफी कारगर है. चूंकि इन चीजों में एंटीसेप्टिक और एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं इसलिए इस चूर्ण से गैस की परेशानी में काफी राहत मिलती है. कई लोग दवा खाने के बावजूद पाचन की समस्या से परेशान रहते हैं. ऐसे लोगों का पेट हमेशा खराब रहता है. ऐसे लोगों को खाना खाने के बाद नियमित रूप से हींग, अजवाइन और काला नमक का चूर्ण खाना चाहिए. इससे भोजन सही से पचेगा और पेट दुरुस्त रहेगा.
हींग, अजवाइन और काला नमक का फायदा
अजवाइन, काला नमक और हींग तीनों ही चीजें मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती हैं और बॉडी पर जमा एक्स्ट्रा फैट को गलाकर बाहर निकालने में मदद करती हैं. इसलिए अगर आप पाचन तंत्र को मजबूत करना चाहते हैं तो इस चूर्ण को खाने से फायदा होगा और आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा. इसके अलावा पीरियड्स के दिनों में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए भी ये स्पेशल चूर्ण काफी फायदा करता है. आपको बता दें कि इस स्पेशल चूर्ण की फंकी लेने से लो ब्लड प्रेशर में भी काफी आराम मिलता है. इसके साथ साथ सर्दी जुकाम होने पर भी अजवाइन, हींग और नमक का ये चूर्ण काफी लाभ पहुंचाता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं