विज्ञापन

Air Taxi In Delhi: दिल्ली-NCR में चल सकती है उड़ने वाली टैक्सी, डेढ़ घंटे का सफर 10 मिनट में होगा पूरा!

दिल्‍ली-एनसीआर में काम करने वाले लोगों की सबसे बड़ी परेशानी होती है ऑफिस आते-जाते घंटों जाम में फंसना. जब सड़क पर लंबा जाम लगा होता है, तब मन में आता है, काश टैक्‍सी उड़ सकती हो.

Air Taxi In Delhi: दिल्ली-NCR में चल सकती है उड़ने वाली टैक्सी, डेढ़ घंटे का सफर 10 मिनट में होगा पूरा!

Air Taxi in Delhi: दिल्‍ली-एनसीआर में काम करने वाले लोगों की सबसे बड़ी परेशानी होती है ऑफिस आते-जाते घंटों जाम में फंसना. जब सड़क पर लंबा जाम लगा होता है, तब मन में आता है, काश टैक्‍सी उड़ सकती हो. अगर आपने भी कभी ये सोचा है तो ये बात सच होने वाली है. लंबे जाम की समस्या को सुलझाने के लिए एयर टैक्सी (Air Taxi) का प्रस्ताव रखा गया है. अगर ये एयर टैक्सी शुरू हो जाती है तो जहां पहुंने में आपको डेढ़ घंटे का समय लगता था, वहां केवल 10 मिनट में पहुंच जाएंगे. 

कैसी होगी एयर टैक्‍सी, किसने रखा ये प्रस्‍ताव 

भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की नई रिपोर्ट में दिल्ली-एनसीआर में एयर टैक्सी सेवा शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया है. प्रस्‍ताव में कहा गया है कि दिल्‍ली के साथ पूरे एनसीआर यानी गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद में भी ये सेवा शुरू की जा सकती है. खबरों के मुताबिक, प्रस्‍ताव में कहा गया है कि यह एयर टैक्‍सी सेवा, छोटी इलेक्ट्रिक उड़ने वाली गाड़ियों (eVTOL) होंगी. ये टैक्‍सी सीधे हेलिकॉप्टर की तरह उड़ान भरेंगी और फिर लैंड करेंगी. इस प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि इसके लिए Air Taxi Corridor विकसित किया जाएगा. ये भी कहा जा रहा है कि ये प्रस्‍तावित एयर टैक्‍सी इलेक्ट्रिक होगी. यह बहुत कम शोर करेगी और इससे प्रदूषण भी नहीं होगा. 

...दूर तक निगाह में हैं गुल खिले हुए' वाली फीलिंग अब मिलेगी हिमाचल में, खुला गया देश का दूसरा ट्यूलिप गार्डन

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Photo- MetaAI

कहां किया जा सकेगा सफर 

प्रस्‍तावित एयर टैक्‍सी से दिल्ली, गुरुग्राम और जेवर एयरपोर्ट को हवा के रास्ते जोड़े जाने की बात कही गई है. आरंभ में यह सेवा दिल्‍ली व एनसीआर के इलाकों को कनेक्‍ट करेगी. एयर टैक्‍सी के तहत छोटी इलेक्ट्रिक गाड़ियां होंगी, जो उड़ान भर सकेंगी. ये हेलिकॉप्टर की तरह सीधे ऊपर उठ सकेंगी और फिक्स्ड लोकेशन पर ड्रॉप कर देंगी. 

12 Jyotirlingas in India: कहां-कहां स्थित हैं भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग, क्या है उनकी खासियत और कैसे करें विजिट

कितना होगी एयर टैक्‍सी का किराया 

चूंकि यह अभी केवल प्रस्‍ताव के स्‍तर पर ही है, इसलिए यह नहीं बताया गया है कि इस एयर टैक्‍सी का किराया कितना हो सकता है. ऐसा देखा गया है कि इस तरह की सेवाएं शुरुआती स्‍तर पर महंगी हो सकती हैं पर बाद में ये आम जन के बजट में फिट हो जाती है. 

एयर टैक्‍सी शुरू करने में चुनौतियां 

एयर टैक्सी सेवा को शुरू करने में कई चुनौतियां सामने आ सकती हैं. जैसे दिल्ली का हवाई क्षेत्र पहले से ही व्यस्त रहता है. ऐसे में एयर टैक्सी के लिए खास नियम और सुरक्षा व्यवस्था की आवश्‍यकता होगी. उड़ान भरने और उतरने के लिए विशेष जगहें तैयार करनी होंगी. इस तैयारी में काफी समय लग सकता है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com