श्रीदेवी के 2018 में चलने जाने के बाद फिल्मी इंडस्ट्री और उनके फैंस को बहुत नुकसान हुआ है. पर उन्हें कोई भूला नहीं सकता है. दुनिया भर में उनके लाखों प्रशंसकों के साथ-साथ उनकी बेटियों जान्हवी कपूर और ख़ुशी कपूर के लिए भी सच है, सच है कि अब श्री देवी इस दुनिया में नहीं हैं. सुपरस्टार श्री देवी के सम्मान में उनकी जान्हवी ने उन्हें एक नए टैटू के जरिए अमर बना दिया है. इंस्टाग्राम पर तस्वीरों और वीडियो को जान्हवी कपूर ने शेयर किया है. जिसमें जान्हवी को एक टैटू आर्टिस्ट उनकी बॉडी पर टैटू गोद रहा है आप लोगों में से जिसने भी पहले टैटू बनवाया है. वह सुई से जब इंक बॉडी में डाली जाती है. तो उसके दर्द को अच्छे से महसूस कर सकता है.

जान्हवी कपूर टैटू बनवाते हुए.
Photo Credit: Instagram/@janhvikapoor
वहीं, जब जान्हवी ने टैटू गुदवा लिया तो उन्होंने इंस्टा पर अपने टैटू की फोटो भी शेयर की. उनका यह टैटू एक लिखावट है, जिस पर लिखा है "आई लव यू माय लब्बू". उनके टैटू पर जो लिखा है उससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि श्री देवी अपनी बेटी जान्हवी को उनके निक नेम से बुला रही हैं, जो उनका घर का नाम है लब्बू है.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान

जान्हवी कपूर ने मां की हैंड राइटिंग का बनवाया टैटू.
Photo Credit: Instagram/@janhvikapoor
इमोशनल टैटू का है ट्रेंड
टैटू तो आपने कई बनवाएं होंगे. लेकिन इन दिनों जो टैटू सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है. वह इमोशनल टैटू. हाल में इंस्टाग्राम पर फेमस टैटू आर्टिस्ट लोकेश ने एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि यह उनका सबसे मुश्किल टैटू था. दरअसल, उनके क्लाइंट ने अपने हार्ट के पास एक टैटू बनवाया. जोकि बेहद ही इमोशनली है. दरअसल अक्षय की मां की डेथ कोविड के कारण हो गई. यही वजह है कि उन्होंने अपनी मां को याद रखने के लिए अपनी चेस्ट पर अपनी मां की फोटो बनवा ली. जब से टैटू आर्टिस्ट ने वीडियो शेयर किया है. तब से इस वीडियो पर सैकड़ों लाइक्स और कमेंट आ चुके हैं. खुद लोकेश भी इस टैटू को बनवाते हुए बेहद भावुक थे.
सेलिब्रटी में है ये फेमस ट्रेंड
बॉलीवुड में ऐसे बहुत से स्टार हैं, जिन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए इमोशनल टैटू का सहारा लिया. चाहे वह दीपिका पादुकोण हो या फिर हाल में शहनाज के भाई शहबाज ने एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का चेहरा अपने हाथ पर गुदवा कर अपने इमोशन व्यक्त किए हो.
जहां शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) अभी भी सदमे में हैं, वहीं उनके भाई शहबाज और पिता संतोख भी परेशान हैं. हर कोई सिद्धार्थ शुक्ला को अपने-अपने तरीके से याद कर रहा हैं. दुख की इस घड़ी में बेटी का साथ देने के लिए जहां पिता संतोख सिंह (Santokh Singh Shehnaaz tattoo) ने हाल ही शहनाज के नाम का टैटू बनवाया था, वहीं अब शहबाज (Shehbaz Badesha) ने शहनाज के साथ-साथ सिद्धार्थ शुक्ला का टैटू बनवाया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं