विज्ञापन

जान्हवी कपूर मना रही हैं 29वां बर्थडे, 3500 कदम चलकर नंगे पैर पहुंचीं तिरुमाला, वीडियो हो रहा वायरल

जान्हवी कपूर अपना 29वां बर्थडे मनाने के लिए तिरुपति मंदिर पहुंचीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  

जान्हवी कपूर मना रही हैं 29वां बर्थडे, 3500 कदम चलकर नंगे पैर पहुंचीं तिरुमाला, वीडियो हो रहा वायरल
बर्थडे पर तिरुमाला मंदिर पहुंचीं जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर 6 मार्च को अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. वहीं इस खास दिन की शुरुआत उन्होंने तिरुमाला पहुंचकर की. दरअसल, भगवान वेंकटेश्वर से मन्नत पूरी करने के लिए जान्हवी कपूर अलीपिरी पैदल चढ़कर तिरुमाला पहुंचीं. वहीं इसके बाद वह तिरुमाला मंदिर में दर्शन करेंगी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाईयां देते हुए नजर आ रहे हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि जान्हवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को मुंबई में श्रीदेवी और बोनी कपूर के परिवार में हुआ. वह कपल की बड़ी बेटी हैं. जबकि छोटी बहन खुशी कपूर हैं.  

जान्हवी कपूर के बारे में 

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर ने 2018 में बॉलीवुड में कदम रखा. जान्हवी ने अपना डेब्यू शशांक खेतान की फिल्म 'धड़क' से किया. इसमें उनके अपोजिट एक्टर ईशान खट्टर थे. यह फिल्म मराठी सुपरहिट फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और जान्हवी को जी सिने अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू मिला. जान्हवी को अपने करियर की शुरुआत में उस वक्त बड़े दुख का सामना करना पड़ा, जब उनकी मां श्रीदेवी का निधन हो गया. 24 फरवरी 2018 को दुबई में अभिनेत्री श्रीदेवी का देहांत हुआ. उस वक्त जान्हवी की उम्र 20 साल थी. 'धड़क' के बाद जान्हवी ने कई चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाईं. 

ये भी पढ़ें- श्रीदेवी थीं सख्त, नहीं चाहती थीं बेटी बने एक्टर, कहा था- मैं तुमको एक्ट्रेस बनते नहीं देखना चाहती

डेब्यू के बाद बॉलीवुड ही नहीं साउथ की फिल्मों में आईं नजर

2020 में उन्होंने फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में भारतीय वायुसेना की पायलट की भूमिका निभाई. उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया और उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया. 2022 में उन्होंने थ्रिलर फिल्म 'मिली' में एक ऐसी युवती का किरदार निभाया, जो फ्रीजर में फंस जाती है. इस भूमिका के लिए भी उन्हें फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन मिला. 2024 में जान्हवी कपूर ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखा. उन्होंने फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' में जूनियर एनटीआर के साथ काम किया. अब वह राम चरण के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'पेड्डी' को लेकर चर्चा में हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sridevi, Janhvi Kapoor, Janhvi Kapoor Birthday, Janhvi Kapoor Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com