विज्ञापन

16 या 24? जानिए AC का वो जादुई नंबर जो कमरा रखेगा शिमला जैसा ठंडा और बिजली बिल भी आधा

​AC Cooling Tips And Tricks: क्या आप भी बाहर से आते ही सबसे पहले अपने एसी का रिमोट उठाते हैं और उसका टेम्प्रेचर 16 करते हैं. अगर हां, तो इस आर्टिकल में जानें ठंडी हवा पाने के लिए AC का टेम्प्रेचर कितना रखें.

16 या 24? जानिए AC का वो जादुई नंबर जो कमरा रखेगा शिमला जैसा ठंडा और बिजली बिल भी आधा
AC Cooling Tips And Tricks: गलत टेम्प्रेचर पर AC चलाने से नहीं मिलेगी ठंडक.

क्या आप भी गर्मी बढ़ते ही ठंडक और बिजली बिल से परेशान हो जाते हैं. क्योंकि इस मौसम में घर-घर में एक ही आवाज गूंजने लगती है जरा AC का रिमोट देना, टेम्प्रेचर 16 पर कर दो, बहुत भयंकर गर्मी है! हमें लगता है कि AC का नंबर जितना कम करेंगे, कमरा उतनी ही जल्दी बर्फ जैसा ठंडा हो जाएगा. लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है? या फिर इस चक्कर में आप अपनी जेब पर हर महीने बम फोड़ रहे हैं? आइए आज बिल्कुल आसान शब्दों में समझते हैं कि 16 और 24 डिग्री के चक्कर में आपके कमरे की कूलिंग और आपके बिजली के बिल पर क्या असर पड़ता है.

​कैसे काम करता है आपका AC?

​AC के अंदर एक सेंसर होता है, जिसे हम 'थर्मोस्टेट' कहते हैं. इसका काम होता है कमरे के तापमान को भापना. जब आप AC को 24 डिग्री पर सेट करते हैं, तो AC तब तक पूरी ताकत से चलता है जब तक कमरे का तापमान 24 डिग्री नहीं हो जाता. जैसे ही कमरा 24 डिग्री पर आ जाता है, AC का कंप्रेसर (जो सबसे ज्यादा बिजली खाता है) बंद हो जाता है या बहुत धीरे काम करने लगता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: File Photo

क्यों बढ़ता है बिजली का बिल-

अगर बाहर का तापमान 42 डिग्री है और आपने AC को 16 डिग्री पर सेट कर दिया. इसका मतलब है कि आप AC से कह रहे हैं कि भाई, कमरे को तब तक ठंडा करो जब तक तापमान 16 डिग्री न हो जाए. नतीजा? आपका AC बिना रुके, बिना आराम किए लगातार फुल स्पीड पर चलता रहता है. कंप्रेसर बंद ही नहीं होता और बिजली का मीटर बुलेट ट्रेन की रफ्तार से भागने लगता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Copilot

​16 या 24:कौन है असली विनर?

​एक्सपर्ट्स और भारत सरकार की एजेंसी BEE (ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी) कहती है कि इंसानी शरीर के लिए 24 डिग्री सेल्सियस का तापमान सबसे बेस्ट और आरामदायक होता है.

Latest and Breaking News on NDTV

​बिजली की बजत-

हर एक डिग्री टेम्प्रेचर बढ़ाने पर करीब 6% बिजली की बचत होती है. यानी अगर आप 16 की जगह 24 पर AC चलाएंगे, तो सीधे-सीधे आपके बिजली बिल में 20% से 30% तक की गिरावट आ सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

​सेहत के लिए अच्छा- 

16 डिग्री पर कमरा जरूरत से ज्यादा ठंडा हो जाता है, जिससे कई लोगों को सिरदर्द, जोड़ों में दर्द या सर्दी-खांसी की दिक्कत होने लगती है. 24 डिग्री पर बॉडी एकदम रिलैक्स रहती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Freepik

​मशीन की लंबी उम्र- 

जब AC का कंप्रेसर बीच-बीच में आराम करता है, तो मशीन पर लोड कम पड़ता है. इससे आपका AC सालों-साल बिना किसी खराबी के चलता है.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- कूलर में रख दीजिए मिट्टी का मटका, तेज गर्मी में AC जैसी ठंडी हवा पाने का ये देसी जुगाड़ 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com