Long Distance Family Tips: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे की परवरिश अच्छी हो. लेकिन आज के दौर में बेहतर करियर और अच्छी लाइफस्टाइल के लिए हम अक्सर अपने घर-गांव से दूर किसी दूसरे शहर या विदेश में बस जाते हैं. ऐसे में सबसे ज्यादा कमी खलती है अपनों के साथ. हम अपने बच्चों के साथ महानगरों की भागदौड़ में उलझे रहते हैं. अक्सर पैरेंट्स को यह चिंता सताती है कि उनके बच्चे अपने दादा-दादी या नाना-नानी के प्यार और उनके संस्कारों से वंचित रह जाएंगे. लेकिन यकीन मानिए, दूरी सिर्फ मीलों की होती है, दिलों की नहीं. अगर आप थोड़ी सी कोशिश करें, तो आपके बच्चे और दादा-दादी के बीच एक ऐसा मजबूत बॉन्ड बन सकता है कि दूरी का एहसास ही नहीं होगा. तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ टिप्स के बारे में.

इन टिप्स को अपनाकर आप अपने बच्चों और दादा-दादी के रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं-
1. वीडियो कॉल-
आप अपने बच्चे और दादा-दादी के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए रोजाना वीडियो कॉल पर बात कराएं. दिन में कम से कम एक बार, चाहे वो सिर्फ 5-10 मिनट के लिए ही क्यों न हो.
2. सलाह लेना-
बच्चों को सिखाएं कि अगर उन्हें कोई फैसला लेना है या कोई नई चीज सीखनी है, तो वे एक बार दादा-दादी से फोन पर जरूर पूछें. जैसे- "दादी, आज स्कूल के लंच में क्या ले जाऊं?" या "दादाजी, मेरा पौधा सूख रहा है, क्या करूं?" जब बुजुर्गों को लगता है कि उनकी जरूरत है और बच्चे उनकी सलाह मान रहे हैं, तो उनका प्यार और बढ़ जाता है.

3. पुरानी तस्वीरें-
अक्सर बच्चों को अपने पापा या मम्मी या दादा-दादी की पुरानी फोटों देखना पसंद होता है. आप बच्चे से बोले कि वो फोन पर दादा-दादी से पुरानी फोटो मांगे. इससे दोनों में प्यार बढ़ता है. या जब भी आप घर जाएं साथ में बैठ कर एलबम देखने को कहें.
4. त्योहारों की प्लानिंग-
कोशिश करें कि साल के बड़े त्योहार जैसे दिवाली, होली पर आप अपने घर जरूर जाएं. अगर आप नहीं जा पा रहे, तो उन्हें अपने पास बुला लें. साथ बिताया गया यह क्वालिटी टाइम साल भर की दूरी को भर देता है.
5. स्पेशल डे सेलिब्रेशन-
चाहे दादा-दादी का जन्मदिन हो या उनकी एनिवर्सरी, बच्चों को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने दें. वे वीडियो कॉल पर केक कटवा सकते हैं या गाना गाकर सुना सकते हैं. इससे बच्चों को एहसास होता है कि दूर होने के बाद भी परिवार के बड़े उनके जीवन का अहम हिस्सा हैं.
ये भी पढ़ें- Personality Test: खूबसूरती तो बहाना है, असली मकसद आपका स्वभाव बताना है! क्या आपकी हेयर स्टाइल आपके राज खोल रही है?
ब्रश करने के बाद भी कैविटी क्यों होती है? डॉक्टर ने बताया कारण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं