विज्ञापन

Board Exam Result 2026: रिजल्ट के बाद मेंटल डिटॉक्स जरूरी, टॉपर्स की चमक के बीच बच्चों को कैसे करें गाइड?

Board Exam Result 2026: रिजल्ट के बाद बच्चों पर नंबर से ज्यादा मेंटल प्रेशर होता है, क्योंकि टॉपर्स की तुलना और फ्यूचर की टेंशन उन्हें परेशान करती है. ऐसे में मेंटल डिटॉक्स बेहद जरूरी है, जिससे बच्चा तनाव से बाहर निकलकर दोबारा कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ सके.

Board Exam Result 2026: रिजल्ट के बाद मेंटल डिटॉक्स जरूरी, टॉपर्स की चमक के बीच बच्चों को कैसे करें गाइड?
Board Exam Result 2026
AI Generated Image

Mental Detox After Result: राजस्थान-बिहार समेत सभी स्टेट बोर्ड्स के रिजल्ट अब आने लगे हैं. कुछ ही दिनों में यूपी, CBSE और ICSE के नतीजे भी जारी कर दिए जाएंगे. रिजल्ट आने पर कहीं खुशी होती है, तो कहीं उम्मीदों के मुताबिक नंबर न पाने की मायूसी. किसी के 95% आए हैं, फिर भी चेहरा उतरा हुआ है. कोई 70% लाकर खुद को कम समझ रहा है, तो कई 50-60% लाकर डिप्रेस्ड फील कर रहा है. वजह सिर्फ नंबर नहीं, बल्कि वो न दिखने वाला दबाव है. टॉपर्स की चमक, सोशल मीडिया पर चल रही तुलना और फ्यूचर का डर बच्चों को अंदर ही अंदर तोड़ता रहता है. यही वो समय है जब बच्चों को डांट या सलाह से ज्यादा मेंटल डिटॉक्स की जरूरत होती है, ताकि दिमाग शांत हो, कॉन्फिडेंस लौटे और अगला कदम शानदार हो.

रिजल्ट के बाद बच्चों के दिमाग में क्या चलता है

रिजल्ट आने के बाद हर बच्चा अलग तरह से रिएक्ट करता है, लेकिन अंदर ही अंदर एक कॉमन चीज चलती है, कंपैरिजन और अनसर्टेनिटी. कम नंबर वालों को लगता है कि उन्होंने सबको निराश कर दिया, एवरेज नंबर वाले कन्फ्यूज हो जाते हैं कि वे अच्छे हैं या नहीं और टॉपर्स पर अगली बार भी वही परफॉर्मेंस दोहराने का दबाव आ जाता है. यही वजह है कि बाहर से सब ठीक दिखने के बावजूद अंदर से बच्चा बेचैन, चिड़चिड़ा या ओवरथिंकिंग में फंसा रहता है.

मेंटल डिटॉक्स क्या है और अभी क्यों जरूरी है

मेंटल डिटॉक्स का मतलब कुछ समय के लिए दिमाग को रिजल्ट, तुलना और फ्यूचर की टेंशन से अलग करके उसे रीसेट करना है. यह कोई बड़ी या कठिन प्रोसेस नहीं, बल्कि छोटे-छोटे स्टेप्स से शुरू होता है, जैसे रूटीन में बदलाव, स्क्रीन से दूरी और अपने मन की बात कहना. रिजल्ट के तुरंत बाद यह इसलिए जरूरी हो जाता है, क्योंकि उसी समय दिमाग सबसे ज्यादा सेंसेटिव होता है. अगर इस फेज में सही सपोर्ट मिल जाए, तो बच्चा तेजी से नॉर्मल होकर आगे के लिए तैयार हो जाता है.

मेंटल डिटॉक्स न मिले तो क्या हो सकता है

अगर बच्चे को इस समय सही सपोर्ट नहीं मिलता, तो वह धीरे-धीरे खुद को दूसरों से कम समझने लगता है. एंग्जायटी, नींद की कमी, गुस्सा या चुप्पी, ये सब संकेत हैं कि दिमाग पर बोझ बढ़ रहा है. लंबे समय में यह पढ़ाई से दूरी, कॉन्फिडेंस की कमी और फैसले लेने में डर जैसी समस्याओं में बदल सकता है. इसलिए रिजल्ट के बाद का यह छोटा सा फेज, आगे की पूरी जर्नी तय कर देता है.

पेरेंट्स का रोल बच्चों को कैसे करें सही गाइड

इस समय पेरेंट्स का रोल सबसे अहम होता है. सबसे पहले बच्चे को यह एहसास दिलाना जरूरी है कि उसकी वैल्यू सिर्फ नंबर से तय नहीं होता है. उससे खुलकर बात करें, पूछें कि वह कैसा महसूस कर रहा है, बिना टोके उसकी बात सुनें. तुलना करने वाले शब्दों, जैसे 'देखो दूसरों ने क्या किया', बच्चे के कॉन्फिडेंस को तोड़ते हैं, इसलिए उनसे बचना चाहिए. जब आप बच्चे की मेहनत और कोशिशों को पहचानते हैं, तो वह खुद को सुरक्षित महसूस करता है और धीरे-धीरे अपनी कंडीशन को एक्सेप्ट कर आगे बढ़ता है.

सोशल मीडिया और टॉपर्स की चमक से कैसे बचाएं

रिजल्ट के बाद सोशल मीडिया पर टॉपर्स की स्टोरीज, इंटरव्यू और पोस्ट्स की भरमार होती है. यह बच्चों के मन में एक फेक बेंचमार्क (Unreal Benchmark) बना देता है. ऐसे में कुछ दिनों के लिए डिजिटल ब्रेक देना बेहद असरदार होता है. जब बच्चा इस शोर से दूर रहता है, तो वह खुद को दूसरों से नहीं, बल्कि अपनी स्थिति से जोड़कर देख पाता है, यहीं से असली सुधार शुरू होता है.

तुरंत काम आने वाला आसान मेंटल डिटॉक्स रूटीन

1. मेंटल डिटॉक्स के लिए बड़े बदलाव की जरूरत नहीं होती है. रोज सुबह थोड़ी वॉक, हल्की एक्सरसाइज या खुली हवा में समय बिताना दिमाग को शांत करता है.

2. बच्चे को उसकी पसंद की एक्टिविटी, जैसे म्यूजिक, ड्रॉइंग या कोई गेम करने दें.

3. फैमिली के साथ समय बिताना, हंसी-मजाक करना और बिना पढ़ाई की बात किए एक-दूसरे के साथ रहना भी बहुत बड़ा रिलैक्सेशन देता है. धीरे-धीरे यह रूटीन बच्चे को फिर से बैलेंस में ले आता है.

फेलियर को सही नजरिए से समझाना क्यों जरूरी है

एजुकेशनल एक्सपर्ट्स का कहना है कि, बच्चों को यह समझाना जरूरी है कि रिजल्ट कोई अंतिम फैसला नहीं है, बल्कि एक फीडबैक है. असफलता का मतलब खत्म नहीं, बल्कि सीखने का मौका है. जब बच्चा यह सोच अपनाता है, तो वह अपने नंबर से डरने के बजाय उनसे सीखने लगता है. यही माइंडसेट उसे आगे के हर चैलेंज के लिए मजबूत बनाता है.

Success Story: स्कूल में मिले 2.8 करोड़ के ऑफर को ठुकराया, अब AI स्टार्टअप से बदल दी किसानों की जिंदगी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com