आजकल बहुत से लोग सोचते हैं कि सेहतमंद रहने का मतलब है महंगी जिम मेंबरशिप लेना, डाइट फॉलो करना या घंटों तक एक्सरसाइज करना. लेकिन असल में आप रोज की दिनचर्या में कुछ आसान टिप्स और आदतें अपनाकर खुद को फिट रख सकते हैं. इसमें टहलना, धीरे-धीरे गहरी सांस लेना, थोड़ी स्ट्रेचिंग करना या कुछ अच्छी आदतें अपनाना शामिल हो सकता है. इसी कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी हेल्दी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने आप को फिट और हेल्दी रख सकते हैं. इन्हें आप आज से अपनानाा शुरू कर सकते हैं. इसकी जानकारी पब्लिक हेल्थ एनालिस्ट डॉक्टर समीर भाटी ने दी है.
1. 10 मिनट की वॉक
खुद को फिट रखने के लिए रोजाना 10 मिनट धीरे-धीरे वॉक कर सकते हैं. इसे ब्रिस्क वॉकिंग भी कहा जाता है. इससे हार्ट हेल्दी रहता है और मेटाबॉलिज्म भी थोड़ा बेहतर होता. आप रोजाना खाना खाने के बाद वॉक कर सकते हैं.
2. स्ट्रेचिंग
एक्सपर्ट के अनुसार आप रोजाना अपने लाइफस्टाइल में स्ट्रेचिंग शामिल करें. डेस्क जॉब करने वाले लोग आमतौर पर काफी लंबे समय तक बैठे रहते हैं, जिससे पीठ में दर्द, गर्दन में अकड़न की समस्या आती है. साथ मेंं पॉस्चर भी बिगड़ जाता है और फ्लेक्सिबिलिटी भी कम होती है. ऐसे में रोजाना थोड़ी देर स्ट्रेचिंग करने से आपको फायदा देखने को मिल सकता है.
3. मेडिटेशन और डीप ब्रीथिंग
फिजिकल हेल्थ के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना भी जरूरी है. एक्सपर्ट के अनुसार रोजाना लगभग 10 मिनट डीप ब्रीथिंग, मेडिटेशन और माइंडफ़ुलनेस करते हैं, तो मानिसक स्थिति बेहतर होती है और तनाव-चिंता से छुटकारा मिलता है.
4. हाइड्रेशन
एक्सपर्ट के अनुसार हाइड्रेशन एक ऐसी आसान आदत है जिसे कभी-कभी नजरअंदाज कर दिया जाता हैै. दिन की शुरुआत में भरपूर पानी पीने और कुछ मिनट निकालकर हेल्दी खाने से शरीर हेल्दी और फिट बना रहता है.
5. धूप जरूर लें
यह आसान आदात आपकी सेहत को बेहतर बना सकती है. दरअसल, जब सूरज की रोशनी आपकी त्वचा पर पड़ती है तो विटामिन डी बनता है, जो हड्डियों की सेहत और मसल्स भी हेल्दी रहती हैं.
यह भी पढ़ें: Kitchen Hacks: चीनी में पड़ गई सीलन? ये 5 आसान घरेलू उपाय रखेंगे महीनों तक सूखी और भुरभुरी
यह भी पढ़ें: घर पर दालचीनी और जायफल से नेचुरल रूम फ्रेशनर बनाने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं