बारिश के मौसम में हवा में नमी बढ़ने से त्वचा चिपचिपी, ऑयली और मुंहासों वाली हो सकती है. ऐसे में सिर्फ फेसवॉश काफी नहीं होता. अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए त्वचा की देखभाल करना चाहते हैं, तो घर में मौजूद कुछ प्राकृतिक चीजों से बने फेस पैक आपकी मदद कर सकते हैं. ये फेस पैक त्वचा को साफ, मुलायम और फ्रेश रखने में सहायक माने जाते हैं. ध्यान रहें कि आप इस फेस पैक को रात के समय सोने से पहले इस्तेमाल करें. यह आपके फेस की त्वचा का पीएच संतुलित रखने और प्राकृतिक निखार बनाए रखने में काफी मदद कर सकता है.
ओट्स और दही का फेस पैक
जानकारी के अनुसार, घर की रसोई में ही फेस पैक बनाने का सामान मिल जाएगा. आप ओट्स, दही, शहद और अंडे को मिलाकर 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं. यह अतिरिक्त तेल हटाने और त्वचा को मुलायम बनाने में मदद कर सकता है.
बेसन और गुलाब जल का करें इस्तेमाल
बता दें कि आप बेसन में हल्दी, नींबू का रस और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं. यह त्वचा की सफाई और मुंहासों की समस्या कम करने में मददगार माना जाता है.
यह भी पढ़ें: क्या पौधों को AC वाले कमरे में रखना चाहिए? जानें AC की हवा से पौधों पर कैसा असर होता है
शहद और टी ट्री ऑयल का बनाएं फेस पैक
शहद में लैवेंडर और टी ट्री एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिलाकर 10 मिनट तक चेहरे पर लगाएं. यह त्वचा को शांत रखने और पिंपल्स की समस्या कम करने में सहायक हो सकता है.
फेस पैक के लिए चंदन और हल्दी का करें इस्तेमाल
इसी के साथ आप चंदन पाउडर, हल्दी और गुलाब जल का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं. यह त्वचा को ठंडक देने और अतिरिक्त तेल कम करने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें: बच्चा गाली देना सीख जाए तो कैसे सुधारें? Parenting Coach ने बताया कैसे छूटेगी ये आदत
नींबू और शहद से बनाएं फेस पैक
जानकारी के अनुसार, आप नींबू के रस में शहद मिलाकर 10 मिनट तक चेहरे पर लगाएं. यह त्वचा का पीएच संतुलित रखने और प्राकृतिक निखार बनाए रखने में मदद कर सकता है.
यह भी पढ़ें: चेहरे पर दही लगाने से क्या होता है? Dermatologist से जानें दही लगाने का सही तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं