विज्ञापन

इन 5 गलतियों के कारण कपड़ों का रंग पड़ जाता है फीका, जानें कलर फ्रेश रखने का हैक

कपड़ों के रंग को फेड होने से बचाने के लिए उनकी सही से देखभाल करना बेहद जरूरी है. अगर कपड़ों को धोने से लेकर सुखाने तक कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, तो रंग को फेड होने से बचाया जा सकता है.

इन 5 गलतियों के कारण कपड़ों का रंग पड़ जाता है फीका, जानें कलर फ्रेश रखने का हैक
कपड़ों को फेड होने से कैसे बचाएं?
Photo Credit: NDTV

अलमारी में रखे रंग-बिरंगे और ब्राइट कपड़े पर्सनालिटी में चार-चांद लगा देते हैं. साथ ही कपड़े कितने भी महंगे क्यों न हो, अगर उनका रंग फेड हो जाए तो पूरा लुक खराब हो जाता है. कपड़ों का रंग फीका पड़ने का बड़ा कारण उनकी देखभाल और संभालने का तरीका माना जाता है. अगर हम कपड़ों को धोने से लेकर सुखाने तक कुछ बातों का ध्यान रखें और लापरवाही न करें, तो रंग को फेड होने से बचाया जा सकता है. आज हम आपको ऐसी 5 गलतियां बताने जा रहे हैं, जिनके कारण कपड़ों का रंग फीका पड़ जाता है. साथ ही एक हैक भी जानेंगे जिससे कपड़ों के कलर को फ्रेश रखा जा सकता है. इसकी जानकारी कंटेंट क्रिएटर दीपती कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर कर दी है.

1. गलत तापमान के पानी का इस्तेमाल

आमतौर पर कपड़ों का रंग गर्म पानी से धोने के कारण निकल जाता है. ऐसे में अपने कलर वाले कपड़ों को ठंडे पानी से धोएं. इससे कपड़े फेड नहीं होते हैं.

2. ज्यादा डिटर्जेंट

कपड़ों को धोने के लिए अधिकतर लोग ज्यादा डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं. ये भी कपड़े फेड होने का बड़ा कारण माना जाता है. दरअसल, ज्यादा डिटर्जेंट से कपड़े सही से नहीं धुलते और ये फैब्रिक पर रह जाता है जिससे फेड हो जाते हैं.

3. सीधे धूप में सुखाना

कई लोग कपड़ों को सीधे धूप की रोशनी में सुखाने के लिए डाल देते हैं. डायरेक्ट धूप से कपड़ों का रंग जल्दी फेड होने लगता है. ऐसे में कपड़ों को ऐसी जगह सूखने के लिए डालें जहां धूप सीधी न आए और हवा भी सही मिले.

4. कपड़ों को बार-बार धोना

कपड़ो का रंग बार-बार फेड होने का कारण उन्हें बार-बार धोना भी माना जाता है. ऐसे में कपड़ों को केवल जरूरत होने पर ही धोएं. 

5. ब्लीच या केमिकल वाले डिटर्जेंट

कपड़ों को धोने के लिए कभी भी ज्यादा केमिकल वाले ब्लीच और डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करें. इससे कपड़ों का रंग काफी जल्दी फेड होना शुरू हो जाता है.

कलर फ्रेश बनाए रखने का हैक

कभी-कभी कपड़े धोते समय आखिरी बार पानी से निकालने के दौरान थोड़ा सा सफेद सिरका मिला दें. इससे कपड़ों में बचा हुआ डिटर्जेंट साफ हो जाता है और कपड़ों के रंग लंबे समय तक फ्रेश और चमकदार बने रहते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या मानसून में स्किप कर सकते हैं Sunscreen? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानिए क्या है लगाने का सही तरीका

यह भी पढ़ें: बरसात के मौसम में चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? चेहरे पर तुरंत ग्लो लाने के लिए क्या करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Fashion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com