विज्ञापन

गर्मियों में बिना AC के भी रहना है कूल-कूल, ये 5 तरह की साड़ियां देगीं ठंडक का अहसास

Summer Styling Tips: साड़ी खूबसूरत और एलीगेंट लुक देती है. लेकिन क्या आप गर्मी की वजह से साड़ी पहनना बंद कर देती है. अगर आपका जवाब हां है, तो इस आर्टिकल में जानें 5 ऐसी साडियों के बारे में जो स्टाइल के साथ गर्मी से भी बचाएंगी.

गर्मियों में बिना AC के भी रहना है कूल-कूल, ये 5 तरह की साड़ियां देगीं ठंडक का अहसास
Saree For Summer: गर्मियों के लिए बेस्ट हैं ये साड़ियां. (AI Generated Image)

Summer Styling: गर्मियां आते ही हर कोई इस जुगाड़ में लग जाता है कि कैसे खुद को इस गर्मी में कूल रखा जाए. साथ ही गर्मियों में पहनने के लिए सही कपड़ों का चयन भी बड़ी चुनौती होती है. सलवार-कमीज और जीन्स-टॉप वगैरह में गर्मी अधिक लगती है. ऐसे में हल्की-हल्की साड़ियां आपके लिए परफेक्ट हो सकती हैं. ब्रीदेबल और एयरी फैब्रिक आपको गर्मी में राहत तो देता ही है आपके स्टाइल को भी बढाता है. साड़ी आपको खूबसूरत और एलीगेंट लुक देती है. आइए जानते हैं कि गर्मी के लिए किन 5 तरह की साड़ियां परफेक्ट हैं.

गर्मियों में ठंडी रखने वाली 5 साड़ियां- (5 Sarees That Keep You Cool in Summer)

1. कॉटन साड़ी-

इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता है कॉटन साड़ी का. इसका फ्रेबिक हल्का और ब्रीदेबल होता है, जो शरीर से पसीने को सोखता है और गर्मियों में आराम देता है. चाहे लू वाली गर्मी हो या उमस वाली दोनों के लिए ही ये बेस्ट है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pexels

2. लिनन-

आप ऑफिस में साड़ी पहन कर जाना पसंद करती हैं तो गर्मियों में लिनन की साड़ी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. इसका फैब्रिक बेहद सॉफ्ट और हल्का होता है. ये पसीने को अच्छे से सोखता है और गर्मी का अहसास नहीं होने देता.

3. खादी साड़ी-

खादी की साड़ी काफी ब्रीदेबल, एयरी और इको फ्रेंडली होती है. इसका फ्रेबिक आसानी से पसीने को सोखता है और ठंडा होता है. खादी साड़ी लुक काफी एलीगेंट और क्लासी भी लगता है.

4. शिफोन साड़ी-

शिफोन साड़ियां भी काफी हल्की होती हैं. इसे पहनने के बाद आपको गर्मी नहीं लगेगी और इन्हें कैरी करना भी काफी आसान होता है.

5. मसलिन साड़ी

मसलिन साड़ी मक्खन जैसी सॉफ्ट होती है और गर्मियों में बहुत राहत देती हैं. भीषण गर्मी में भी ये शरीर को ठंडा रखती हैं.

ये भी पढ़ें- होटल से निकलते वक्त किन चीजों को ला सकते हैं अपने साथ और क्या हैं नियम? जान लें वरना पड़ सकता है पछताना

फेफड़ों का कैंसर कितने तरह का होता है? लंग कैंसर के प्रकार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com