बेसन का इस्तेमाल खानपान ही नहीं स्किन केयर में भी खूब किया जाता है. बेसन को चेहरे पर सही तरह से लगाया जाए तो यह त्वचा पर जमी गंदगी को हटाता है, त्वचा एक्सफोलिएट करके डेड स्किन सेल्स को छुड़ाने का काम करता है, स्किन पर नजर आने वाले एक्ने और टैनिंग को कम करता है और स्किन को निखारने में मददगार साबित होता है. यहां जानिए किन-किन तरीकों से बेसन (Besan) को चेहरे पर लगा सकते हैं और किस-किस तरह से इसके फेस पैक्स (Face Packs) बनाए जा सकते हैं.
-
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
निखरी त्वचा के लिए बेसन के फेस पैक्स | Besan Face Packs For Glowing Skin
बेसन और दूध - 2 चम्मच बेसन में जरूरत के अनुसार दूध डालकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट रखें और फिर धोकर हटा लें. बेसन के इस फेस पैक से त्वचा पर चमक आती है और इससे स्किन का टेक्सचर मुलायम होने लगता है सो अलग.
बेसन और दही - इस तरह से बेसन को चेहरे पर लगाने पर स्किन की अच्छी क्लेंजिंग हो जाती है. दही में मौजूद लैक्टिक एसिड एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है और त्वचा को निखारता है. बेसन और दही का यह फेस पैक जिंक का भी अच्छा स्त्रोत है जिससे एक्ने की दिक्कत कम होने में असर दिखता है. फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन में एक से दो चम्मच दही मिलाएं और पेस्ट बना लें. इस फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट रखकर हटाया जा सकता है.
बेसन और हल्दी - औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी (Turmeric) त्वचा को निखारने में असरदार होती है. बेसन और हल्दी के इस फेस पैक से टैनिंग कम होने लगती है. यह फेस पैक त्वचा को एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी देता है जिससे पिंपल्स और एक्ने की दिक्कत दूर होती है. इस फेस पैक को बनाने में हल्दी और बेसन की मात्रा का खास ध्यान रखें. अगर एक चम्मच बेसन लिया जा रहा है तो आधा चम्मच हल्दी लें. कटोरी में बेसन, हल्दी, शहद और नींबू के रस को मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर 10 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. इस बात का ध्यान रखें कि यह फेस पैक चेहरे को गीला करने के बाद लगाएं.
बेसन और मुल्तानी मिट्टी - स्किन केयर में मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) को कई अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है. ऑयली स्किन पर निखार पाने के लिए बेसन और मुल्तानी मिट्टी का यह फेस पैक परफेक्ट है. 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और उसमें एक चम्मच बेसन मिला लें. पेस्ट बनाने के लिए गुलाबजल का इस्तेमाल करें. इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. हफ्ते में 2 बार इस फेस पैक को लगाया जा सकता है.
बेसन और एलोवेरा - एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और खनिज से भरपूर यह फेस पैक स्किन को हाइड्रेटिंग गुण देता है. इस पैक को लगाने पर टैनिंग कम होती है, दाग-धब्बे हल्के होते हैं और झाइयां कम होने में भी असर दिखता है. फेस पैक तैयार करने के लिए एक चम्मच बेसन में एक चम्मच एलोवेरा मिलाएं और पेस्ट बना लें. इस फेस पैक को चेहरे पर 10 मिनट लगाकर रखें और फिर धोकर हटा लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं