विज्ञापन

छोटा कमरा भी लगेगा 5 स्टार जैसा स्पेशियस! बस घर में बदल दें ये 4 गेम-चेंजर चीजें

Small Room Decor Ideas: अगर आपका कमरा भी छोटा है और आप उसे बड़ा दिखाना चाहते हैं, तो अपने कमरे में कुछ छोटे-छोटे बदलाव कीजिए.

छोटा कमरा भी लगेगा 5 स्टार जैसा स्पेशियस! बस घर में बदल दें ये 4 गेम-चेंजर चीजें
Small Room Decor Ideas: छोटे रूम को बढ़ा दिखाने के टिप्स.

Make Small Room Look Bigger: कभी आपको भी लगता है कि आपका कमरा बहुत छोटा है और उसमें घुटन-सी महसूस होती है? मेरे साथ भी बिल्कुल ऐसा ही होता था. मेरा कमरा छोटा था, सामान ज्यादा और हर वक्त ऐसा लगता था जैसे जगह कम पड़ रही हो. कई बार मैंने सोचा कि बड़ा घर ही इसका हल है, लेकिन फिर मुझे समझ आया कि असली जादू स्पेस बढ़ाने में नहीं, बल्कि उसे सही तरीके से इस्तेमाल करने में है. मैंने अपने कमरे में कुछ छोटे-छोटे बदलाव किए और यकीन मानिए, वही कमरा अब खुला, बड़ा और बिल्कुल 5-स्टार होटल जैसा लगने लगा है. अगर आप भी अपने छोटे कमरे को बड़ा दिखाना चाहते हैं, तो ये 4 आसान बदलाव आपके बहुत काम आएंगे.

छोटे कमरे को बड़ा कैसे दिखाएं? | How to Make a Small Room Look Bigger?

1. हल्के रंग की दीवारें

सबसे पहला बदलाव मैंने दीवारों के रंग में किया. पहले मेरे कमरे की दीवारें गहरे रंग की थीं, जिससे कमरा और छोटा लगता था. फिर मैंने हल्के रंग जैसे सफेद, ऑफ-व्हाइट और पेस्टल शेड्स चुने. हल्के रंग रोशनी को रिफ्लेक्ट करते हैं, जिससे कमरा ज्यादा खुला और ब्राइट दिखता है. यही वजह है कि बड़े होटल और स्टाइलिश घरों में अक्सर लाइट कलर्स का इस्तेमाल होता है.

ये भी पढ़ें: 10 साल से वॉशिंग मशीन यूज कर रही थी, पर ये सीक्रेट पता ही नहीं था! अब कॉलर का जिद्दी मैल 2 मिनट में गायब

2. सही लाइटिंग

पहले मेरे कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट थी, जिससे रोशनी तो होती थी लेकिन वो फ्लैट और बोरिंग लगती थी. फिर मैंने लेयर लाइटिंग अपनाई, एक मेन लाइट, कुछ वॉर्म लाइट्स और एक छोटा लैम्प.

इससे कमरे में अलग-अलग एंगल से रोशनी आने लगी और स्पेस ज्यादा बड़ा और कोजी महसूस होने लगा. सही लाइटिंग छोटे कमरे को भी लग्जरी टच दे देती है.

3. मिरर की सही प्लेसमेंट

यह मेरे लिए सबसे बड़ा गेम-चेंजर साबित हुआ. मैंने एक बड़ा मिरर दीवार पर लगाया वो भी खिड़की के सामने. मिरर रोशनी को रिफ्लेक्ट करता है और कमरे का इल्यूजन डबल कर देता है. यानी जो जगह है, उससे ज्यादा दिखती है. अगर आप सही जगह पर मिरर लगाते हैं, तो छोटा कमरा भी काफी बड़ा और खुला लगने लगता है.

ये भी पढ़ें: दिन-रात चला रहे हैं AC? घर में एयर कंडीशनर चलाते वक्त इन 5 बातों का रखें खास ख्याल

Latest and Breaking News on NDTV

4. मल्टी-यूज फर्नीचर

पहले मेरे कमरे में अलग-अलग फर्नीचर था, जिससे जगह और कम हो जाती थी. फिर मैंने मल्टी-यूज फर्नीचर लेना शुरू किया जैसे स्टोरेज बेड, फोल्डेबल टेबल और ऐसे स्टूल जिनमें सामान भी रखा जा सके.

इससे दो फायदे हुए कमरे में कम सामान दिखने लगा और स्टोरेज भी बढ़ गया. जब चीजें कम दिखती हैं, तो कमरा अपने आप बड़ा महसूस होता है. इन 4 बदलावों के बाद मेरा छोटा कमरा पूरी तरह बदल गया. अब वही जगह खुली, साफ और बहुत ही क्लासी लगती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com