विज्ञापन

छोटे कमरे को बड़ा दिखाने के लिए टिप्स, फर्नीचर से लेकर रूम के रंगों का ऐसे करें चुनाव

Small House Decor Tips: अगर आपका बेडरूम या ड्राईंग रूम छोटा है और आप उसको सजाने का ऐसे टिप्स ढूंढ रहे हैं जो आपको छोटी जगह को भी बड़ा और सुंदर दिखाए, तो ये टिप्स आपके बहुत काम आ सकते हैं.

छोटे कमरे को बड़ा दिखाने के लिए टिप्स, फर्नीचर से लेकर रूम के रंगों का ऐसे करें चुनाव
Small House Decor Tips: छोटे कमरे को बड़ा दिखाने के लिए कैसे सजाएं.

How To Decor Small Room to Look Big: आप जहां पर रहते हैं उसको अच्छे से सजाकर रखना हर किसी को अच्छा लगता है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आपको घर को सजाने की सही नॉलेज नहीं होती है. आपको कैसा फर्नीचर लेना है और किस तरह की डेकोरेशन की चीजों से आप अपने घर को और सुंदर बना सकते हैं. खासकर जब आपका घर छोटा हो और उसको किस तरह से डेकोरेट करें कि वो बड़ा दिखने के साथ ही खूबसूरत भी दिखे, ऐसा कैसे करना है ये अगर आपको पता लग जाए तो आप अपने छोटे से घर को और ड्राइंग रूम को और खूबसूरत और पीसफुल बना सकते हैं. 

फर्नीचर आपके घर को खूबसूरती से सजाने में अहम भूमिका निभाता है, और इसके पीछे एक ठोस कारण भी हैं. इसे किसी भी इंटीरियर का जरूरी हिस्सा माना जाता है, क्योंकि इसके बिना कोई भी जगह अधूरी और खाली-सी लगती है. इसके लिए सिर्फ आपको इस्तेमाल और स्टोरेज तक ही सीमित नहीं रहना है, बल्कि फर्नीचर को इस तरह का भी लेना है कि वो कमरे की खूबसूरती बनाने के साथ स्पेसियस भी लगे. लेकिन फर्नीचर चुनते समय एक आम गलती होती है और वो ये है कि आप स्पेस को सही तरीके से सजाने और उसे जरूरत से ज्यादा भर देने के बीच जो बहुत पतली लाइन होती है उसको समझ नहीं पाते हैं. ऐसे में हर चीज को सोच-समझकर और खास मकसद के साथ चुनना बेहद जरूरी है. ज्यादा फर्नीचर रखने से कमरा भरा-भरा और अनऑर्गेनाइज्ड लग सकता है, जबकि बैलेंस्ड डेकोरेशन से छोटी सी जगह भी ज्यादा खुली और सुंदर दिखती है. तो चलिए जानते हैं कि छोटी जगह की स्पेसियस और खूबसूरत बनाने के लिए आपको कैसे फर्नीचर को खरीदना चाहिए. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

1. मल्टी-पर्पज फर्नीचर चुनें

छोटे और कॉम्पैक्ट घरों में सही फर्नीचर को चूज करना बहुत बड़ा फर्क ला सकता है. जैसे स्टोरेज वाले बेड, फोल्डेबल डाइनिंग टेबल या स्टोरेज ओटोमन, जिसे एक्सट्रा सीट की तरह की इस्तेमाल किया जा सकता है. ऐसे फर्नीचर से जगह साफ-सुथरी और स्पेसियस लगती है और जगह का ज्यादा इस्तेमाल किया जा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

2. हल्के और न्यूट्रल कलर्स चुनें

बेज, व्हाइट और पेस्टल जैसे रंग ज्यादा रोशनी को रिफ्लेक्ट करते हैं, जिससे कमरा बड़ा दिखता है. न्यूट्रल रंगों का फर्नीचर आंखों को ज्यादा भटकाता नहीं है और पूरे कमरे को एक कॉल्म और कोजी लुक देता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

3. बड़े फर्नीचर और दीवारों का कलर भी न्यूट्रल रखें

दीवारों और बड़े फर्नीचर के लिए हल्के और न्यूट्रल रंग चुनें. ऐसा करने से रोशनी आसानी से फैलती है और कमरा ज्यादा खुला और शांत महसूस होता है.

Latest and Breaking News on NDTV

4. फोल्डेबल या एक्सपेंडेबल फर्नीचर खरीदें

आजकल के डिजाइन में ऐसे फर्नीचर मिलते हैं जो जरूरत के हिसाब से बदल सकते हैं. जैसे वॉल डेस्क, फोल्डेबल चेयर और एक्सटेंडेबल टेबल. ये आपकी जरूरत के हिसाब से स्पेस को एडजस्ट करने में मदद करते हैं.

5. शीशे और ग्लास का इस्तेमाल करें

ग्लास टॉप टेबल और मिरर जैसी चीजें कमरे को बड़ा दिखाने में मदद करती हैं. ये रोशनी को रिफ्लेक्ट करके स्पेस को ज्यादा खुला और चमकदार बनाती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

6. जगह को ज्यादा न भरें

छोटे स्पेस को सजाते समय सबसे बड़ी गलती होती है कि उसे जरूरत से ज्यादा फर्नीचर से भर देना. बेहतर है कि आप सिर्फ जरूरी और इस्तेमाल करने वाली फर्नीचर ही रखें, ताकि कमरा खुला और ऑर्गेनाइज्ड लगे.

आप जब भी फर्नीचर खरीदने जाएं तो उस समय फंक्शनैलिटी, हल्कापन, सादगी और प्रैक्टिकलिटी को पहले रखें. याद रखें—“Less is more” का रूल छोटे स्पेस में हमेशा काम करता है.

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Small Room Decoration, Small Room Decorating Ideas, Small Room Decoration Minecraft, Small Room Decoration Items, Small Room Decoration Ideas At Home, Small Room Decoration Simple, Small Room Decoration Ideas For Couples, Small Room Decoration Ideas For Girls, Small Room Decoration Ideas For Birthday, Small Room Decoration Wall
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com