विज्ञापन

एक शर्ट से पाएं 5 ट्रेंडी स्टाइल, जो बदल देंगे आपका लुक, हर महफिल में दिखेंगे Cool

​Budget Fashion Hacks For Men: जब भी आउटफिट की बात होती है महिलाओं के मुकाबले पुरुषों के पास ऑप्शन बहुत कम होते हैं. अगर आप भी एक ही शर्ट को 5 बार पहनना चाहते हैं वो भी बिल्कुल अलग अंदाज में, तो इस आर्टिकल में जानें.

एक शर्ट से पाएं 5 ट्रेंडी स्टाइल, जो बदल देंगे आपका लुक, हर महफिल में दिखेंगे Cool
Mens Fashion Tips: बोरिंग शर्ट को बनाएं सुपरस्टाइलिश. (AI Generated Image)

Shirt Styling Ideas: लड़का हो या लड़की हर को चाहता है कि वो स्मार्ट और अच्छा दिखे. आजकल फैशन का जमाना है और हर कोई चाहता है कि वह सबसे अलग और स्टाइलिश दिखे. लेकिन स्टाइल का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप हर दिन नए कपड़े खरीदें और हजारों रुपये खर्च करें. दरअसल महिलाओं के मुकाबले पुरुषों के पास इतने ऑप्शन नहीं होते हैं. लेकिन असली फैशन तो वही है जो कम कपड़ों में आपको 'क्लासी' लुक दे. ​क्या आप जानते हैं कि आपकी अलमारी में रखी एक साधारण सी सफेद या डेनिम शर्ट आपको 5 अलग-अलग लुक्स दे सकती है? जी हां, बस पहनने का तरीका थोड़ा बदलना होगा. चलिए जानते हैं कैसे आप एक ही शर्ट को पांच अलग तरीकों से स्टाइल कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

एक शर्ट को 5 तरीके से कैसे पहनें- (How to wear a shirt in 5 ways)

​1. ऑफिस के लिए फॉर्मल लुक-

​अगर आपको किसी मीटिंग में जाना है या ऑफिस के लिए तैयार होना है, तो अपनी शर्ट को अपनी पसंदीदा पैंट या ट्राउजर के साथ पहनें.
​टिप- शर्ट को अंदर (Tuck-in) करें और साथ में एक लेदर बेल्ट लगाएं. पैरों में फॉर्मल जूते या लोफर्स पहनें. यह लुक आपको एक प्रोफेशनल और सुलझा हुआ इंसान दिखाता है.

​2. दोस्तों के साथ पार्टी लुक- 

​शाम को दोस्तों के साथ बाहर जाना है? तो अपनी शर्ट को एक टी-शर्ट के ऊपर पहनें.
​टिप- नीचे एक प्लेन सफेद या काली टी-शर्ट पहनें और उसके ऊपर अपनी शर्ट के बटन खुले छोड़ दें. इसे जींस और स्नीकर्स के साथ पेयर करें. 

​3. डेट नाइट्स लुक-

​अगर आप किसी खास से मिलने जा रहे हैं, तो न ज्यादा फॉर्मल दिखना अच्छा लगता है और न ही बहुत ज्यादा कैजुअल.
​टिप- शर्ट की आस्तीन (Sleeves) को कोहनी तक मोड़ें (Roll-up). शर्ट को चिनोज (Chinos) के साथ पहनें. शर्ट को बिना टक-इन किए भी छोड़ सकते हैं, बशर्ते उसकी लंबाई बहुत ज्यादा न हो. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pexels

​4. हॉलिडे लुक- 

​अगर आप कहीं घूमने जा रहे हैं या संडे एन्जॉय कर रहे हैं, तो शर्ट को शॉर्ट्स के साथ पहनें.
​टिप- हल्की कॉटन या लिनन की शर्ट इसके लिए बेस्ट होती है. शर्ट के नीचे के एक-दो बटन खुले रखें और पैरों में सैंडल या फ्लिप-फ्लॉप पहनें. आंखों पर काला चश्मा लगाएं और आपका परफेक्ट हॉलिडे लुक तैयार है.

​5. हल्की ठंड वाला लुक- 

​अगर आप ऐसी जगह रहते हैं, जहां मौसम थोड़ा ठंडा हो, तो अपनी शर्ट को गोल गले वाले (Crew neck) लाइट स्वेटर के नीचे पहनें.
​टिप- शर्ट का कॉलर स्वेटर के बाहर निकालें. यह लुक न सिर्फ आपको गर्म रखेगा, बल्कि आपको एक बहुत ही 'जेंटलमैन' वाली फील देगा. इसे डार्क जींस के साथ पहनना सबसे अच्छा रहता है.

​खास टिप- 
​कलर कॉम्बिनेशन- अगर शर्ट लाइट कलर की है, तो पैंट डार्क रखें.
​साफ-सफाई- शर्ट हमेशा प्रेस (Iron) की हुई होनी चाहिए. मुड़ी हुई शर्ट आपके पूरे लुक को खराब कर सकती है.

ये भी पढ़ें-  सिर्फ सुंदर चमक ही असली सिल्क की पहचान नहीं! इन 9 ट्रिक्स से करें असली और नकली Silk की पहचान

Can Diabetes Be Reversed? क्या पूरी तरह ठीक हो सकती है डायबिटीज, डॉक्टर से जानें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com