विज्ञापन

WB Govt Jobs: पश्चिम बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी नौकरियों के लिए बढ़ाई Age Limit, जानें अब कितनी होगी

West Bengal Govt Jobs Age Limit : पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी नौकरियों के लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ा दी है. जानें ग्रुप A, B, C और D पदों के लिए अब कितनी हुई नई एज लिमिट और कब से लागू होगा नियम.

WB Govt Jobs: पश्चिम बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी नौकरियों के लिए बढ़ाई Age Limit, जानें अब कितनी होगी
West Bengal Government Jobs Age Limit: इस फैसले से अब उन हजारों उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा जो सिर्फ उम्र अधिक हो जाने के कारण रेस से बाहर हो रहे थे.

Age limit for Sarkari Jobs in West Bengal: पश्चिम बंगाल में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. सुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य की सरकारी नौकरियों में आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा (Upper Age Limit) को बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है. वित्त विभाग (Audit Branch) द्वारा जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आइए जानें किस ग्रुप के लिए कितनी बढ़ी उम्र सीमा.

किस ग्रुप के लिए कितनी बढ़ी Age Limit?

ग्रुप 'A' (Group A Posts)

इसके लिए अधिकतम आयु सीमा को बढ़ाकर 41 वर्ष कर दिया गया है. हालांकि, जिन पदों के लिए पहले से ही उम्र सीमा 41 वर्ष से अधिक है, उनमें कोई बदलाव नहीं होगा.

ग्रुप 'B' (Group B Posts)

ग्रुप 'बी' की नौकरियों के लिए अब उम्मीदवार 44 वर्ष की उम्र तक आवेदन कर सकेंगे.

ग्रुप 'C' और 'D' (Group C & D Posts)

सबसे ज्यादा राहत ग्रुप सी और ग्रुप डी के उम्मीदवारों को मिली है, जहां अधिकतम आयु सीमा को बढ़ाकर अब 45 वर्ष कर दिया गया है.

इसके साथ ही, राज्य के वैधानिक निकायों (Statutory Bodies), सरकारी कंपनियों और स्थानीय प्राधिकरणों में होने वाली सीधी भर्तियों के लिए भी, जो पब्लिक सर्विस कमीशन (WBPSC) के दायरे से बाहर हैं, अधिकतम आयु सीमा को बढ़ाकर 45 वर्ष कर दिया गया है.

कब से लागू होगा यह नया नियम?

नोटिफिकेशन में साफ किया गया है कि उम्र सीमा में बढ़ोतरी का यह नियम 11 मई, 2026 से ही पूरे राज्य में लागू माना जाएगा. यानी इस तारीख के बाद आने वाली सभी सरकारी वैकेंसियों में उम्मीदवारों को इस नई उम्र सीमा का सीधा फायदा मिलेगा.

यह भी पढ़ें- HCL में नौकरी का सुनहरा मौका: मैनेजर समेत 70 पदों पर होगी भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal Govt Jobs, WB Job Age Limit Increase, West Bengal Finance Department Notification, WB Group A Posts Age Limit, WB Group B Jobs 44 Years
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com