उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 560 पदों को भरा जाना है. भर्ती प्रक्रिया से जुड़े नोटिफिकेशन के अनुसार 9 मार्च, 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. जो कि 29 मार्च, 2026 तक चलेगी. इसलिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर दें. upsssc.gov.in पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करते हुए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान भी करना होगा. रजिस्ट्रेशन फीस 25 रुपये रखी गई है.
कौन कर सकते हैं अप्लाई
- उत्तर प्रदेश फार्मासिस्ट भर्ती के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास भारत की किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा होना चाहिए.
- इसके अलावा उम्मीदवार स्टेट फार्मेसी काउंसिल उत्तर प्रदेश में पंजीकृत होना चाहिए.
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है.
- अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
क्या है परीक्षा का पैटर्न
परीक्षा बहुविकल्पीय प्रकार की होगी. कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. इन सवालों का उत्तर देने के लिए उम्मीदवार के पास 2 घंटा का समय होगा. वहीं गलत आंसर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी. एक गलत आंसर पर एक-चौथाई अंक काट लिए जाएंगे. वहीं बात की जाए परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों पर तो परीक्षा में ज्ञान, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी, करंट अफेयर्स और उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सवाल पूछ जाएंगे.
आवेदन प्रक्रिया जानें
फार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे.
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें.
- 'UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026' लिंक पर क्लिक करें.
- मांगी गई सभी जानकारी को भरें.
- फॉर्म भरने के बाद इसे सेव जरूर कर दें.
यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा की तारीख का हो गया ऐलान, मई में इस दिन होगा एग्जाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं