Major Rishab Singh Sambiyal : भारतीय सेना के जांबाज अधिकारी और नेशनल क्रश मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने महज 30 साल की उम्र में सेना से समय से पहले रिटायरमेंट ले लिया है. जिसके बाद से वो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. बता दें ऋषभ ने सेना में लगभग 12 साल तक सेवाएं दीं, जिसमें लद्दाख की कठिन ड्यूटियां और राष्ट्रपति की सुरक्षा व प्रोटोकॉल संभालने जैसी बड़ी जिम्मेदारियां शामिल हैं.
इतनी कम उम्र में नौकरी छोड़ने के बाद सबसे बड़ा सवाल लोगों के दिमाग में यह है कि कि क्या उन्हें 12 साल की सर्विस के बाद पेंशन मिलेगी? आपके इन्हीं सवालों के जवाब चलिए आगे आर्टिकल में विस्तार से देते हैं.
क्या ऋषभ को मिलेगी पेंशन
इसका जवाब है-नहीं
पेंशन क्यों नहीं मिलेगी?सेना के नियमों के मुताबिक, रिटायरमेंट के बाद पेंशन पाने के लिए कम से कम 20 साल की सर्विस पूरी होना जरूरी है. कुछ मामलों में यह सीमा 15 साल होती है. मेजर सांब्याल ने सिर्फ 12 साल ही नौकरी की है, जो 20 या 15 साल की नियम सीमा से कम है. इसलिए वे रेगुलर पेंशन के हकदार नहीं हैं.
ऐसे में फिर सवाल उठता है कि उन्हें क्या मिलेगा? क्योंकि उन्होंने 10 साल से ज्यादा नौकरी की है, इसलिए नियमों के मुताबिक उन्हें 'रिटायरिंग ग्रैच्युटी' और पीएफ (PF) जैसी दूसरी जरूरी टर्मिनल सुविधाएं मिल सकती हैं. सटीक पैसा उनके सर्विस रिकॉर्ड और आखिरी वेतन पर निर्भर करेगा.
कौन हैं मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल?
कहां के रहने वाले हैंजम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के.
कैसी रही जर्नीसाल 2017 में वे इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) में गए. 2021 की गणतंत्र दिवस परेड में उन्होंने जाट रेजिमेंट की टुकड़ी का नेतृत्व किया और ट्रॉफी जीती.
बलिदान बैज
वह खतरनाक मानी जाने वाली 4 पैरा स्पेशल फोर्सेज (डैगर्स) का हिस्सा रहे और 'बलिदान बैज' हासिल किया.
राष्ट्रपति के ADCमार्च 2023 में उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ADC बनाया गया था, जिसके बाद वे सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हो गए थे.
यह भी पढ़ें- B.ED, BTC और D.El.Ed...यूपी शिक्षक भर्ती में कौन-कौन कर सकता है आवेदन?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं