UPSSSC recruitment 2026: उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर पदों से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. UPSSSC के नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होगा. जिन कैंडिडेट्स ने प्रीलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट-2025 (PET-2025) पास किया है, केवल वही इस आवेदन करेंगे. इंटरेस्टेड कैंडिडेट्स UPSSSC की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन लिंक अभी एक्टिव नहीं किया गया है.
भर्ती से जुड़ी जानकारी
उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमीशन की और से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 929 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (ARO) के पदों को भरा जाएगा. ये सभी पद उत्तर प्रदेश के अलग-अलग विभागों में भरे जाएंगे.
| UPSSSC ASO नोटिफिकेशन जारी | 20 मार्च, 202 |
| एप्लीकेशन शुरू | 21 अप्रैल, 2026 |
| अप्लाई करने की आखिरी तारीख | 11 मई, 2026 |
| फीस पेमेंट की आखिरी तारीख | 11 मई, 2026 |
| फीस एडजस्टमेंट और एप्लीकेशन मॉडिफिकेशन की आखिरी तारीख | 18 मई, 2026 |
वेबसाइट- www.upsssc.gov.in पर जाकर इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे. 21 अप्रैल से आवेदन करने का लिंक एक्टिव हो जाएगा. वहीं इस भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन www.upsssc.gov.in पर उपलब्ध है. उम्मीदवारों सलाह दी जाती है कि वो आवेदन करने से पहले भर्ती के नोटिफिकेशन के एक बार पूरा जरूर पढ़ लें.
कौन कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी.
कैसे होगा चयन
- PET 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा.
- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.
आवेदन करते हुए शुल्क भी जमा करना होगा, जो कि 25 रुयपे रखा गया है. आवेदन शुल्क जमा न करवाने पर आवेदन फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा.
य़े भी पढ़ें-AIIMS पटना में 86 पदों पर निकली भर्तियां, आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं