विज्ञापन

UPSC Success Story : लाइनमैन की 22 साल की बेटी ने पहले ही प्रयास में निकाला UPSC, बिना कोचिंग हासिल की AIR 51

पंजाब के राजपुरा की 22 वर्षीय रसनीत कौर ने बिना किसी कोचिंग के UPSC सिविल सेवा परीक्षा में पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 51 हासिल कर मिसाल कायम की है. PSPCL में लाइनमैन पिता की बेटी ने घर पर रहकर सेल्फ स्टडी के दम पर यह बड़ी सफलता हासिल की.

UPSC Success Story : लाइनमैन की 22 साल की बेटी ने पहले ही प्रयास में निकाला UPSC, बिना कोचिंग हासिल की AIR 51
6 मार्च 2026 को घोषित UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में रसनीत कौर ने देशभर में 51वां स्थान हासिल कर अपनी अलग पहचान बनाई.

IAS Success Story : पंजाब के पटियाला जिले के राजपुरा की रहने वाली 22 साल रसनीत कौर ने कमाल कर दिया है. उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक 51 हासिल किया है. खास बात यह है कि रसनीत ने अपने पहले ही प्रयास में यह मुकाम हासिल किया है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी की लहर है, वहीं पूरे राजपुरा क्षेत्र में भी गर्व और उत्साह का माहौल है.

बता दें कि रसनीत कौर एक साधारण परिवार से संबंध रखती हैं. उनके पिता जसविंदर सिंह पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) में लाइनमैन हैं. एक सामान्य परिवार में पली-बढ़ी रसनीत ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति से साबित कर दिया कि सफलता हासिल करने के लिए बड़े शहरों और महंगी कोचिंग संस्थानों का सहारा लेना जरूरी नहीं है.

बिना कोचिंग-ट्यूशन के पहले प्रयास में निकाला UPSC

एक साल तक घर पर रहकर की तैयारी UPSC जैसी देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए रसनीत ने घर पर रहकर ही पढ़ाई करने का फैसला किया. उन्होंने करीब एक साल तक अपनी पूरी ऊर्जा पढ़ाई पर केंद्रित रखी और सेल्फ स्टडी को अपनी सफलता का मुख्य आधार बनाया. इस दौरान उन्होंने किसी महंगी ऑफलाइन कोचिंग का सहारा लेने के बजाय ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म, इंटरनेट पर उपलब्ध शैक्षणिक सामग्री और डिजिटल संसाधनों का इस्तेमाल किया.

Latest and Breaking News on NDTV

अपनी पढ़ाई को व्यवस्थित रखने के साथ-साथ उन्होंने परीक्षा की जरूरतों के अनुसार तैयारी की.पहले प्रयास में हासिल की 51वीं रैंकUPSC सिविल सेवा परीक्षा में हर साल लाखों उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाते हैं, लेकिन सफलता कुछ ही उम्मीदवारों को मिलती है. ऐसे में महज 22 साल की उम्र में पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 51 हासिल करना रसनीत की मेहनत और प्रतिभा को दर्शाता है.

6 मार्च 2026 को घोषित UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लास्ट रिजल्ट में रसनीत कौर ने देशभर में 51वां स्थान हासिल कर अपनी अलग पहचान बनाई. युवाओं के लिए बनीं प्रेरणारसनीत कौर की सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है, जो आर्थिक संसाधनों की कमी या बड़े शहरों में कोचिंग की सुविधा नहीं होने के कारण अपने सपनों को अधूरा मान लेते हैं.

उनकी उपलब्धि ने दिखाया है कि सही दिशा, अनुशासन, निरंतर मेहनत और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल से बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.रसनीत की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों की ओर से बधाइयों का सिलसिला जारी है. एक लाइनमैन की बेटी ने UPSC में 51वीं रैंक हासिल कर न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे पंजाब का नाम रोशन किया है.

- रिपोर्ट- हिमांशु मारकन
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com