UPSC Exam Postponed 2026 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल और वाइस-प्रिंसिपल के लिए होने वाली 1 दिसंबर 2026 की कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट (CRT) परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया है. रिवाइज्ड और नए शेड्यूल के अनुसार, अब यह भर्ती परीक्षा 9 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा का समय सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तय किया गया है.
9 जनवरी को होगी परीक्षा
विदित हो कि इस साल शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल के 24 पद और वाइस-प्रिंसिपल के कुल 704 खाली पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की गई थी. यह परीक्षा देश के 15 प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, लखनऊ, अहमदाबाद, भोपाल, चेन्नई, जयपुर, कोलकाता, मुंबई, कोच्चि, नागपुर, विशाखापत्तनम, पोर्ट ब्लेयर, रांची, जम्मू और दिसपुर में होगी. परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चयन के लिए इंटरव्यू चरण से गुजरना होगा.
यह भी पढ़ें- UPSSSC PET Admit Card 2026: यूपी पीईटी का एडमिट कार्ड जारी, 60 जिलों में होगी एग्जाम, ऐसे करें तुरंत डाउनलोड!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं