UPSC IFS Result 2025 Out : UPSC ने भारतीय वन सेवा यानी IFS परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार बसवराज केम्पावाड ने पहला स्थान हासिल किया है. वहीं, अंशुमन कुमार सिंह दूसरे और सिद्धार्थ कुमार जैन तीसरे नंबर पर रहे हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों के बीच खुशी का माहौल है. कुल 148 उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल हुए हैं. UPSC ने मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के नंबरों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की है. उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और रैंक चेक कर सकते हैं.
वर्ग के हिसाब से कितने उम्मीदवार सफल हुए
- सामान्य वर्ग - 42 उम्मीदवार.
- ईडब्ल्यूएस - 21 उम्मीदवार.
- ओबीसी - 52 उम्मीदवार.
- एससी - 22 उम्मीदवार.
- एसटी - 11 उम्मीदवार.
- कुल सफल उम्मीदवार - 148.
UPSC IFS 2025 टॉप 50 उम्मीदवारों की सूची
- बसवराज केम्पावाड.
- अंशुमन कुमार सिंह.
- सिद्धार्थ कुमार जैन.
- करण कुमार सिंह.
- आंचल शर्मा.
- अनुप रेड्डी ए.
- अक्षत सिंघल.
- संकल्प दीक्षित.
- रवि लक्ष्मीप्रिया.
- अश्वनी कुमार राय.
- आकाश सिंघल.
- जोशी निखिल लक्ष्मणराव.
- अभिमन्यु बालियान.
- दीक्षित एन.
- प्रणय स्थाथिया.
- अनुष्का बबेल.
- रविनन्दन गुप्ता.
- दिव्यांजलि जायसवाल.
- अभय राघव.
- आशीष गुप्ता.
- आदित्य सहारिया.
- कुमार विवेकानंद.
- शुभम सिंह राठौड़.
- मनीषा अशोक.
- पुनीत कुमार.
- कदम सुमति यशवंत.
- अमन आयुष्कर.
- अमन कुमार.
- महिपाल बेरा.
- फडतारे ओंकार सुनील.
- वदावकर सुशांत उत्तम.
- सुमिता सिंह.
- आदित्य राणा.
- अतुल अजय.
- अनुराग कुमार.
- निखिल यादव.
- मेगातीस पी एस.
- आशीष जैन.
- एस मेरिडा स्टेफी ए.
- दीपशिखा.
- बोते हर्षल सुनील.
- सिद्धांत कुमार जैन.
- पी विविशा.
- अधीश कुमार तिवारी.
- मोनिका शर्मा.
- जगताप मोहिनी अशोक.
- नरेंद्र पाल सिंह.
- अरुण प्रसाद.
- रजत कुमार.
- बी जया अर्धंत रेड्डी.
15 दिन के अंदर जारी होंगे उम्मीदवारों के मार्क्स
UPSC ने बताया है कि रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों के मार्क्स अगले 15 दिनों के अंदर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे. उम्मीदवार अपने नंबर ऑनलाइन देख सकेंगे. आयोग ने उम्मीदवारों की मदद के लिए सुविधा काउंटर भी बनाया है. यहां सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा और भर्ती से जुड़ी जानकारी दी जाएगी. जरूरत पड़ने पर उम्मीदवार 011-23385271 और 23381125 नंबर पर कॉल करके भी जानकारी ले सकते हैं.
नवंबर में हुई थी मेन्स परीक्षा
IFS मेन्स परीक्षा 16 नवंबर से 23 नवंबर 2025 तक हुई थी. इसके बाद 6 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक इंटरव्यू लिए गए थे. मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के नंबरों के आधार पर फाइनल रिजल्ट तैयार किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं