UPSC EPFO Exam Postponed: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 9 मई को होने वाली ईपीएफओ भर्ती परीक्षा (EPFO Recruitment Exam) स्थगित कर दी है. हालांकि, परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए गए हैं. कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है. कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के लिए आयोग ने 19 अप्रैल 2021 को एक विशेष बैठक की, जिसमें परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया.
UPSC ने अपने बयान में कहा, "आयोग ने तेजी से बदलती परिस्थितियों, स्वास्थ्य संबंधी विचारों, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन सहित लॉकडाउन प्रतिबंधों और महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति पर विचार किया. आयोग ने फैसला किया है कि वर्तमान में परीक्षा और इंटरव्यू आयोजित करना संभव नहीं होगा."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
UPSC ने आगे कहा, "कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EO / AO) भर्ती परीक्षा 2020, जो 09 मई 2021 को आयोजित होने वाली है, उसे स्थगित किया जाता है."
आयोग ने यह भी कहा, "स्थगित किए गए टेस्ट / इंटरव्यू के लिए जब भी तारीखें तय की जाएंगी, यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उम्मीदवारों को कम से कम 15 दिनों का नोटिस दिया जाए."
इसके अलावा संघ लोक सेवा आयोग ने कोरोनावायरस महामारी के प्रकोप के चलते 20 अप्रैल से 23 अप्रैल के बीच होने वाले इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES), इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (ISS) परीक्षा 2020 के इंटरव्यू को भी स्थगित कर दिया है. आयोग ने यह भी कहा है कि 20 अप्रैल और उसके बाद होने वाली सभी भर्ती के लिए पर्सनालिटी टेस्ट भी स्थगित कर दिए गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं