विज्ञापन

UPSC रिजल्ट में अनुज अग्निहोत्री से पहले भी रहा डॉक्टरों का जलवा, देख लीजिए पूरी लिस्ट

UPSC CSE Result: यूपीएससी का रिजल्ट आ गया है और अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है. अनुज ने एमबीबीएस की पढ़ाई की है और मेडिकल बैकग्राउंड से आते हैं. आइए जानते हैं उन IAS और IPS अधिकारियों के बारे में, जिन्होंने एमबीबीएस डॉक्टर बनने के बाद सिविल सेवा में सफलता हासिल की.

UPSC रिजल्ट में अनुज अग्निहोत्री से पहले भी रहा डॉक्टरों का जलवा, देख लीजिए पूरी लिस्ट
UPSC CSE रिजल्ट जारी

UPSC CSE Result: यूपीएससी के नतीजों में डॉक्टरों की सफलता की कई मोटिवेशन कहानियां सामने आई हैं. यूपीएससी का रिजल्ट ने ये साबित कर दिया कि सबसे ज्यादा बिजी और मेहनत वाले प्रोफेशन के साथ भी इस परीक्षा को क्लियर किया जा सकता है. ये प्रोफशन है डॉक्टरी का. इस साल यूपीएससी में टॉप करने वाले अनुज अग्निहोत्री इस बात की मिसाल हैं कि मेहनत अगर सही ट्रैक पर हो तो हर मंजिल हासिल की जा सकती है. अनुज ने एमबीबीएस की पढ़ाई के साथ ही यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी. एमबीबीएस की पढ़ाई सबसे डिफिकल्ट और टाइम टेकिंग मानी जाती है. ऐसा ही कुछ यूपीएससी के बारे में भी कहा जाता है. लेकिन अनुज अग्निहोत्री ने दोनों जगह मेहनत की और टॉप भी किया. उनसे पहले भी कई डॉक्टर्स यूपीएससी पास कर चुके हैं. 

टॉप 50 में जगह बनाने वाले डॉक्टर

पिछले साल यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में कर्नाटक के दो डॉक्टरों ने टॉप 50 में जगह बनाई. बेंगलुरु के डॉ. आर. रंगामंजू ने ऑल इंडिया 24वीं रैंक हासिल की. ये उनकी छठी और आखिरी कोशिश थी. पहले पांच प्रयासों में उन्हें रैंक नहीं मिल पाई थी. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. उनके पिता कर्नाटक में आईपीएस अधिकारी थे. पिता के निधन के बाद उनकी मां ने उन्हें लगातार मोटिवेट किया और उसी हौसले के दम पर उन्होंने ये कामयाबी हासिल की.

वहीं डॉ. सचिन बसवराज गुट्टूर ने 41वीं रैंक हासिल की. वो कर्नाटक के रानेबेन्नूर तालुक के कोडियाल गांव के रहने वाले हैं. वो उनकी चौथी कोशिश थी. तीन असफल प्रयासों के बाद भी उन्होंने तैयारी जारी रखी. उनका कहना है कि परिवार का सपोर्ट, निरंतर मेहनत और सही माहौल उनकी सफलता की सबसे बड़ी वजह रहा.

इसके अलावा बेंगलुरु की अनुप्रिया शाक्य ने भी तब 120वीं रैंक हासिल की थी. वो पहले से ही आईपीएस सेवा में सिलेक्ट हो चुकी थीं.

पहले भी कई डॉक्टर बन चुके हैं IAS-IPS

यूपीएससी परीक्षा में डॉक्टरों का सफल होना कोई नई बात नहीं है. इससे पहले भी कई मेडिकल प्रोफेशनल्स ने इस परीक्षा को पास करके प्रशासनिक सेवाओं में नाम कमाया है.

डॉ. शेना अग्रवाल ने 2011 में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की थी. वो एम्स से एमबीबीएस हैं और उनकी सफलता आज भी कई छात्रों के लिए प्रेरणा है.

डॉ. रोमन सैनी ने 2013 में AIR 18 हासिल की थी और वो भारत के सबसे कम उम्र के आईएएस अधिकारियों में से एक बने. बाद में वो अनएकेडमी के को फाउंडर भी बने.

इसी तरह डॉ. अर्तिका शुक्ला (AIR 4, 2015), डॉ. मित्ताली सेठी (AIR 56, 2017) और डॉ. अक्षिता गुप्ता (AIR 69, 2020) जैसे कई डॉक्टर यूपीएससी पास कर चुके हैं.

'मुझको भी तो लिफ्ट करा दे...' UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री का गाना सुन लीजिए- Video

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com