विज्ञापन

अब्दुल कलाम को अपना आदर्श मानते हैं UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री, तैयारी करने वालों को दी ये सलाह

UPSC Topper Anuj Agnihotri Interview: UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में टॉप करने वाले अनुज अग्निहोत्री ने एनडीटीवी से बात करते हुए बताया कि वो किसे फॉलो करते हैं और उनके आदर्श कौन हैं.

अब्दुल कलाम को अपना आदर्श मानते हैं UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री, तैयारी करने वालों को दी ये सलाह
UPSC Topper Anuj Agnihotri

UPSC Topper Anuj Agnihotri Interview: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2025 में टॉप करने वाले अनुज अग्निहोत्री ने एनडीटीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत की है. इस बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी तैयारी से लेकर बाकी तमाम चीजों पर बात की. उन्होंने बताया कि पूरा परिवार खुश है और जश्न मना रहा है. इसके साथ ही अनुज ने उन युवाओं को भी टिप्स दिए, जो सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे हैं. अनुज अग्निहोत्री का ये तीसरा अटेंप्ट था. अनुज ने बताया कि वो एपीजे अब्दुल कलाम को अपना आदर्श मानते हैं. 

तैयारी करने वालों की दी ये सलाह

अनुज अग्निहोत्री ने तैयारी करने वाले युवाओं को सलाह देते हुए काह कि जो भी व्यक्ति इस पूरी जर्नी में आया है, वो पहले ही उतार चढ़ाव देख चुका है. मैं कहूंगा कि पूरा हौसला रखिए और वैसा ही हौसला रखिए जैसा पहले अटेंप्ट में था. हम जिस भी फील्ड में अच्छा कर सकें, उसमें हमें अपॉर्चुनिटी देखनी चाहिए और लगातार मेहनत करनी चाहिए. 

सिविल सर्विस में जाने का ख्याल कब आया?

अनुज ने एनडीटीवी से बात करते हुए बताया कि स्कूल के टाइम से ही सिविल सर्विस में जाने का मन था. हलांकि तब कोई तैयारी नहीं थी. जब कॉलेज में आया तो तब लगा कि अब मुझे इस चीज को आगे फॉलो करना है. इसके बाद तैयारी शुरू की और इसका रिजल्ट अब सामने आया है. 

गाने की भी की थी तैयारी

अनुज अग्निहोत्री ने बताया कि वो यूपीएससी इंटरव्यू के लिए एक गाना भी तैयार करके गए थे. ये गाना अदनान सामी का लिफ्ट करा दे था... अब यूपीएससी में टॉप करने के बाद उन्होंने एनडीटीवी के कैमरे पर भी ये गाना गुनगुनाया है. अनुज ने अपनी इस सफलता के पीछे मेहनत के अलावा किस्मत को भी वजह बताया है. 

ये भी पढ़ें -  UPSC रिजर्व लिस्ट क्या होती है? इसमें शामिल उम्मीदवारों का क्या होता है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPSC Topper Anuj Agnihotri, UPSC Topper Anuj Agnihotri Interview, UPSC Aspirants, Upsc CSE Result, UPSC CSE Topper
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com