विज्ञापन

UPSC CSE 2026 : यूपीएससी ने 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट किया एक्सटेंड, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

UPSC last date to apply 2026 : यूपीएससी का फॉर्म रिजेक्ट न हो, इसके लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे upsconline.nic.in पर जाकर अपनी जानकारी एक बार फिर से चेक कर लें.

UPSC CSE 2026 : यूपीएससी ने 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट किया एक्सटेंड, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई
यह मौका तब मिलेगा जब सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित हो जाएगा.

UPSC CSE Notification 2026 : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 से बढ़ाकर 27 फरवरी 2026 कर दी गई है. उम्मीदवार शाम 6:00 बजे तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं. जैसे ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी होगी, ठीक उसके बाद कमीशन अपनी वेबसाइट पर Correction) के लिए पोर्टल खोल देगा.

यह भी पढ़ें- UPPSC LT Grade Result 2026: यूपी शिक्षक भर्ती का रिजल्ट आउट, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

करेक्शन के लिए मिलेंगे सिर्फ 3 दिन

आयोग ने साफ कर दिया है कि फॉर्म में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को केवल 3 दिनों का समय दिया जाएगा. यह समय उन छात्रों के लिए 'लाइफलाइन' जैसा है जिन्होंने गलती से अपनी फोटो, सिग्नेचर, नाम या पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी जानकारी गलत भर दी है.

यह सुविधा दो बड़ी परीक्षाओं के लिए है-

  • सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2026
  • भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2026
  • सर्विस प्रेफरेंस (Service Preference) पर बड़ा अपडेट

इस बार यूपीएससी ने एक और बड़ा बदलाव किया है. यह चेंजेस सर्विस प्रेफरेंस यानी आपकी पसंद की नौकरी (जैसे IAS, IPS, IRS आदि) के क्रम को लेकर है.

Latest and Breaking News on NDTV

अब आप अपनी पसंद की सर्विस के क्रम में बदलाव कर सकेंगे. यह मौका तब मिलेगा जब सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित हो जाएगा. जो छात्र मेन्स परीक्षा पास करेंगे, उन्हें एक स्पेशल विंडो दी जाएगी ताकि वे अपनी पसंद की सेवाओं को फिर से चुन सकें या अपडेट कर सकें.

इन बातों का रखें ख्याल

यूपीएससी का फॉर्म रिजेक्ट न हो, इसके लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे upsconline.nic.in पर जाकर अपनी जानकारी एक बार फिर से चेक कर लें. अगर कोई गड़बड़ी है, तो करेक्शन विंडो खुलते ही उसे तुरंत ठीक कर लें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com